नन बैंकिंग में डूबे पैसे वापसी के लिए थाना पहुंचे पीड़ित
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : पांच साल में राशि दोगुना करने समेत जमीन, फ्लैट देने का झांसा देेकर अलग-अलग स्थानों से 250 से अधिक लोगों का करोड़ों रुपये समेत कर एक और नन बैंकिंग फरार हो गयी. रविवार को कई लोग साकची थाना पहुंचे और ठगी की कहानी बतायी. पीड़ितों के अनुसार ग्रुप इंडिया ग्रुप (जीआइजी) ने उन […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : पांच साल में राशि दोगुना करने समेत जमीन, फ्लैट देने का झांसा देेकर अलग-अलग स्थानों से 250 से अधिक लोगों का करोड़ों रुपये समेत कर एक और नन बैंकिंग फरार हो गयी. रविवार को कई लोग साकची थाना पहुंचे और ठगी की कहानी बतायी.
पीड़ितों के अनुसार ग्रुप इंडिया ग्रुप (जीआइजी) ने उन लोगों को पांच साल में रुपये दोगुना करने के अलावा रड़गाव में जमीन व फ्लैट देने का झांसा दिया था. कंपनी वर्ष 2011 से चल रही है. इसका कार्यालय साकची के काशीडीह में पर्ल हाइस के पास खोला गया था.
पिछले सात माह पूर्व कंपनी कार्यालय को बंद कर संचालन फरार हो गये. कंपनी का प्रबंध निदेशक बरकातुल्लाह, सीइओ उसका भाई अबदुल्लाह और महाप्रबंधक आलम अंसारी सभी फरार हैं. बरकातुल्लाह ने टेल्को निवासी मो. कौशर से 65 लाख रुपये की ठगी की थी. इस मामले में पुलिस ने नवंबर 2018 में उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था. दिसंबर में वह जमानत पर जेल से रिहा हुआ. जेल से छूटने के बाद से बरकातुल्लाह फरार है.
पीड़ितों के अनुसार करीब 250 लोगों से इन लोगों ने करोड़ों की ठगी की है. कर्ज व गहने बेचकर लोगों ने पैसा जमा कर कंपनी में लगाया था. लोगों ने चांडिल पुलिस से भी शिकायत की है. कंपनी रुपये लेने के बाद महज दो साल में ही 20 हजार का 30 हजार देने का झांसा देती थी. आरोपी बरकातुल्लाह के खिलाफ कोर्ट से वारंट भी निर्गत है. पीड़ितों का कहना था कि पुलिस बरकातुल्लाह समेत कंपनी के अन्य पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर रुपये वापस दिलाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










