खुशखबरी : टाटा लीज क्षेत्र में तीन साल बाद िफर से रजिस्ट्री शुरू करने का आदेश

जमशेदपुर : अपने जमशेदपुर प्रवास के दूसरे दिन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शहर के लोगों को बड़ा तोहफा दिया है. राज्य सरकार ने टाटा लीज कमांड एरिया की जमीन की रजिस्ट्री शुरू करने की सहमति प्रदान कर दी है. पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त अमित कुमार ने शुक्रवार को इससे संबंधित आदेश सब रजिस्ट्रार प्रफुल्ल कुमार […]
जमशेदपुर : अपने जमशेदपुर प्रवास के दूसरे दिन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शहर के लोगों को बड़ा तोहफा दिया है. राज्य सरकार ने टाटा लीज कमांड एरिया की जमीन की रजिस्ट्री शुरू करने की सहमति प्रदान कर दी है. पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त अमित कुमार ने शुक्रवार को इससे संबंधित आदेश सब रजिस्ट्रार प्रफुल्ल कुमार को दे दिया है.
लीज क्षेत्र में पड़नेवाले जमीन, फ्लैट व अन्य संपत्तियों की रजिस्ट्री तत्काल प्रभाव से शुरू करने का निर्देश दिया है. सूत्रों के अनुसार, इसे लागू करने से पहले राज्य सरकार ने मिलनेवाले राजस्व और कानूनी पहलुओं पर विशेषज्ञों व अधिवक्ताओं से सलाह भी ली थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




