तीन किमी नया फीडर बनाया, कनेक्शन दिया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 May 2019 2:21 AM (IST)
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में मानगो के सात मुहल्लों के 10 हजार आबादी को मिली बड़ी राहत जमशेदपुर : बिजली विभाग ने बुधवार को मानगो जवाहरनगर 15 नंबर नया पावर सब स्टेशन से सात मुहल्लों को निर्बाध बिजली आपूर्ति करने के लिए माधवबाग कॉलोनी तक तीन किलोमीटर नया फीडर बनाकर बिजली आपूर्ति शुरू की. टेस्टिंग अौपचारिकता […]
विज्ञापन
गर्मी के मौसम में मानगो के सात मुहल्लों के 10 हजार आबादी को मिली बड़ी राहत
जमशेदपुर : बिजली विभाग ने बुधवार को मानगो जवाहरनगर 15 नंबर नया पावर सब स्टेशन से सात मुहल्लों को निर्बाध बिजली आपूर्ति करने के लिए माधवबाग कॉलोनी तक तीन किलोमीटर नया फीडर बनाकर बिजली आपूर्ति शुरू की. टेस्टिंग अौपचारिकता के बाद बुधवार दोपहर दो बजे के बाद निर्बाध बिजली आपूर्ति शुरू की.
पहले मानगो के इन सातों मुहल्ला चेपापुल फीडर का हिस्सा था अौर यहां पारडीह काली मंदिर पावर सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति की जाती थी. अब चेपापुल फीडर के आधे (सात मुहल्ला) का विद्युत लोड जवाहनगर 15 नंबर नया पावर सब स्टेशन से जोड़ने से पारडीह काली मंदिर पावर सब स्टेशन का विद्युत लोड भी बुधवार दोपहर दो बजे से कम हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




