सिदगोड़ा : नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म, बाप और बेटा गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : सिदगोड़ा थानांतर्गत भुइयांडीह नंदनगर से अपहृत नाबालिग को पुलिस ने रविवार को बरामद कर लिया है. इस मामले में सिदगोड़ा पुलिस ने अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी उदय घोष और उसके पिता अमोल घोष को गिरफ्तार किया है. सोमवार को दोनों को कोर्ट में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेजा जायेगा. साथ ही […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : सिदगोड़ा थानांतर्गत भुइयांडीह नंदनगर से अपहृत नाबालिग को पुलिस ने रविवार को बरामद कर लिया है. इस मामले में सिदगोड़ा पुलिस ने अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी उदय घोष और उसके पिता अमोल घोष को गिरफ्तार किया है. सोमवार को दोनों को कोर्ट में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेजा जायेगा. साथ ही लड़की का बयान भी कोर्ट में दर्ज कराया जायेगा.
इस संबंध में लड़की की मां ने सिदगोड़ा थाने में उदय घोष और उसके पिता अमोल घोष के खिलाफ अपहरण कर दुष्कर्म करने और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कराया है. घटना के संबंध में सिदगोड़ा पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी भालुबासा के रहने वाले हैं.
23 अप्रैल को घर के पास से लड़की का अपहरण कर लिया गया था. खोजबीन के बाद जब उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली. आशंका के आधार पर उदय के नाम पर अपहरण का केस दर्ज कराया गया. केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने उदय के मोबाइल टॉवर लोकेशन के प्राप्त किया और उसके बाद उदय को गिरफ्तार किया. उदय गाड़ी में खलासी का काम करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










