वीसी, प्रोवीसी व परीक्षा नियंत्रक के सुरक्षा गार्ड वापस लेने का फरमान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Apr 2019 1:36 AM
विवि प्रशासन ने पश्चिमी सिंहभूम प्रशासन को लिखा पत्र, सुरक्षा यथावत रखने की अपील जमशेदपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन ने चुनावी कार्यों का हवाला देते हुए कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो डॉ शुक्ला माहांती, प्रतिकुलपति प्रो डॉ रणजीत कुमार सिंह एवं परीक्षा नियंत्रक डाॅ पीके पाणि की सुरक्षा को लेकर प्रदान की गयी पुलिस […]
विवि प्रशासन ने पश्चिमी सिंहभूम प्रशासन को लिखा पत्र, सुरक्षा यथावत रखने की अपील
जमशेदपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन ने चुनावी कार्यों का हवाला देते हुए कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो डॉ शुक्ला माहांती, प्रतिकुलपति प्रो डॉ रणजीत कुमार सिंह एवं परीक्षा नियंत्रक डाॅ पीके पाणि की सुरक्षा को लेकर प्रदान की गयी पुलिस सुरक्षा को वापस लेने का आदेश दिया है. इस संबंध में जिला प्रशासन की अोर से भेजा गया पत्र विवि प्रशासन को प्राप्त हो गया है.
इसके जवाब में बुधवार को विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले पर जिला प्रशासन को एक पत्र लिखा. साथ ही इस मुद्दे पर विवि के कुलानुशासक डॉ एके झा ने डीडीसी के साथ वार्ता की. आग्रह किया गया है कि संबंधित सुरक्षा गार्ड वापस नहीं लिये जाये. कहा गया कि कोल्हान विवि का कार्य क्षेत्र कोल्हान प्रमंडल के तीन जिलों तक फैला हुआ.
संबंधित अधिकारियों को अक्सर इन जिलों में जाना पड़ता है. लिहाजा सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए पुलिस सुरक्षा गार्ड यथावत रखने की अपील की गयी है. मालूम हो कि विवि के तीनों पदाधिकारियों को पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन की ओर से पुलिस सुरक्षा मुहैया करायी गयी है. इसमें एक-एक पुलिस कर्मियों की तैनाती की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










