ePaper

छापेमारी कर रही उत्पाद टीम पर हमला महिला आरक्षी घायल, दो गाड़ियां तोड़ीं

Updated at : 03 Apr 2019 4:50 AM (IST)
विज्ञापन
छापेमारी कर रही उत्पाद टीम पर हमला महिला आरक्षी घायल, दो गाड़ियां तोड़ीं

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम उत्पाद पुलिस अौर सीसीआर की सशस्त्र पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर मंगलवार को बागबेड़ा वायरलेस मैदान के समीप रहने वाले राजू राव के घर पर अौचक छापेमारी की. मंगलवार रात करीब नौ बजे छापे के दौरान आरोपी राजू राव के घर अौर आसपास के लोगों ने उत्पाद विभाग टीम […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम उत्पाद पुलिस अौर सीसीआर की सशस्त्र पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर मंगलवार को बागबेड़ा वायरलेस मैदान के समीप रहने वाले राजू राव के घर पर अौचक छापेमारी की. मंगलवार रात करीब नौ बजे छापे के दौरान आरोपी राजू राव के घर अौर आसपास के लोगों ने उत्पाद विभाग टीम पर हमला कर दिया.

इससे सीसीआर की महिला बल राधारानी महतो घायल हो गयीं. उनका सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया. इसके अलावा दोनों गाड़ियाें का कांच टूट गया. दरअसल, राजू राव के घर से अवैध रूप से बेची जा रही विदेशी शराब, बियर अौर देसी शराब को टीम जब्त कर रही थी, तभी हमला हो गया. हंगामे के बीच महिला व अन्य आरोपी घर से भागने में सफल रहे. हालांकि घटना के बाद भी उत्पाद विभाग की टीम ने घर के शराब पीने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर किया और देर रात तक पूछताछ की जा रही थी.

ऐसे हुई घटना
उत्पाद विभाग की टीम राजू राव के घर के एक कमरे में रखे विदेशी शराब, बियर व देशी शराब एक के बाद जब्त कर रही थी, तभी एक महिला ने विरोध शुरू कर दिया, पहले जब्त किये गये शराब भरे झोले को झीनने का प्रयास किया, थोड़ी ही देर में विरोध पथराव में बदल गया. उत्पाद विभाग की टीम को उक्त महिला का नाम पिंकी देवी पता चला. देर रात तक आरोपी राजू राव, पिंकी देवी व अन्य के विरुद्ध अवैध विदेशी शराब, बियर अौर देशी शराब बेचने के धारा लगाकर नामजद प्राथमिकी दर्ज की जा रही थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola