ePaper

कोर्ट का आदेश, ...और पुलिस इस जानवर को लेकर पहुंची कोर्ट

Updated at : 16 Mar 2019 1:59 AM (IST)
विज्ञापन
कोर्ट का आदेश, ...और पुलिस इस जानवर को लेकर पहुंची कोर्ट

जमशेदपुर : जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में शुक्रवार को गाय की पेशी की गयी. उलीडीह पुलिस कोर्ट के आदेश के बाद फिजिकल वेरिफिकेशन (प्रदर्श प्रस्तुति) के लिए गाय को लेकर पहुंची थी. यहां गाय को कोर्ट हाजत के पास लाकर खड़ा किया गया था. इसके बाद पुलिस ने इसकी जानकारी कोर्ट को दी. पेशकार नीचे आये, […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में शुक्रवार को गाय की पेशी की गयी. उलीडीह पुलिस कोर्ट के आदेश के बाद फिजिकल वेरिफिकेशन (प्रदर्श प्रस्तुति) के लिए गाय को लेकर पहुंची थी. यहां गाय को कोर्ट हाजत के पास लाकर खड़ा किया गया था. इसके बाद पुलिस ने इसकी जानकारी कोर्ट को दी.

पेशकार नीचे आये, गाय को देखा और सत्यापन किया. किसी भी मामले में कोर्ट बरामद वस्तु को प्रस्तुत कर उसके सत्यापन के बाद आगे की कार्रवाई का आदेश देती है. इसी के तहत कोर्ट ने गाय को प्रस्तुत करने का आदेश दिया था.
टाटानगर गोशाला भेजी गयी गाय
दरअसल, इस गाय को पुलिस ने गुरुवार को एक गाड़ी से जब्त किया था. जबकि गाय को लेकर जा रहे कपाली के मुख्तार अंसारी को गिरफ्तार किया था. पुलिस मुख्तार अंसारी को लेकर न्यायिक दंडाधिकारी सत्यभामा की अदालत में पहुंची, तो कोर्ट ने आदेश दिया कि छापेमारी में जो भी चीज बरामद की गयी है, उसे प्रस्तुत किया जाये.
इसके बाद पुलिस गाय लेकर कोर्ट पहुंच गयी. फिजिकल वेरिफिकेशन के बाद कोर्ट ने गाय को बेहतर देखभाल और सुरक्षा के लिए गोशाला में रखवाने का आदेश दिया. इसके बाद पुलिस गाय को जुगसलाई स्थित टाटानगर गोशाला भिजवा दी.
फिजिकल वेरिफिकेशन के लिए कोर्ट ने गाय को प्रस्तुत करने का दिया आदेश
पुलिस ने कपाली के मुख्तार के पास से पकड़ा था गाय को
सत्यापन के बाद कोर्ट ने गाय को भेजा गोशाला, जेल गया मुख्तार अंसारी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola