परिणय सूत्र में बंधे ललित और पूर्णिमा, बेटे की बारात में केसरिया पगड़ी पहन कर शामिल हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Mar 2019 2:11 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : मुख्यमंत्री रघुवर दास के बेटे ललित दास शुक्रवार काे रायपुर में पूर्णिमा के साथ परिणय सूत्र में बंध गये. रायपुर के हाेटल क्लार्क से शाम 7.15 बजे बारात वीआइपी राेड स्थित हाेटल सिल्वर स्प्रिंग रिसोर्ट के लिए निकली. ललित दास ने शेरवानी पहनी. मुख्यमंत्री रघुवर दास केसरिया पगड़ी पहने बेटे की बारात की […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : मुख्यमंत्री रघुवर दास के बेटे ललित दास शुक्रवार काे रायपुर में पूर्णिमा के साथ परिणय सूत्र में बंध गये. रायपुर के हाेटल क्लार्क से शाम 7.15 बजे बारात वीआइपी राेड स्थित हाेटल सिल्वर स्प्रिंग रिसोर्ट के लिए निकली. ललित दास ने शेरवानी पहनी. मुख्यमंत्री रघुवर दास केसरिया पगड़ी पहने बेटे की बारात की अगवानी कर रहे थे.
बारात में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमण सिंह, प्रदेशाध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव, मंत्री सीपी सिंह, सांसद विद्युत वरण महताे, समीर उरांव, सुनील सिंह, बीडी राम, मंत्री सीपी सिंह, नीलकंठ सिंह मुंडा, रामचंद्र चंद्रवशी, रंधीर सिंह, गंगाेत्री कुजूर, अनंत आेझा, शिव शंकर, संगठन मंत्री धर्मपाल, प्रतुल शाहदेव, सुनील वर्णवाल, राधाकृष्ण किशाेर, लक्ष्मण टुडू समेत दाै साै से अधिक बाराती शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




