ePaper

मंगाया था केक, 58 हजार उड़ाये

Updated at : 27 Feb 2019 1:19 AM (IST)
विज्ञापन
मंगाया था केक, 58 हजार उड़ाये

जमशेदपुर : कदमा के बीएच एरिया तानसा रोड निवासी प्रियंका मोहंती ने बड़ी बहन के जन्मदिन पर ऑनलाइन केक ऑर्डर करना महंगा पड़ गया. केक तो पहुंचा नहीं, प्रियंका के खाते से 58 हजार रुपये निकाल लिये गये. प्रियंका ने गत 24 फरवरी को भुवनेश्वर में रहने वाली बड़ी बहन के जन्मदिन के लिए माेंजिस […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : कदमा के बीएच एरिया तानसा रोड निवासी प्रियंका मोहंती ने बड़ी बहन के जन्मदिन पर ऑनलाइन केक ऑर्डर करना महंगा पड़ गया. केक तो पहुंचा नहीं, प्रियंका के खाते से 58 हजार रुपये निकाल लिये गये. प्रियंका ने गत 24 फरवरी को भुवनेश्वर में रहने वाली बड़ी बहन के जन्मदिन के लिए माेंजिस कंपनी का केक ऑर्डर किया था. केक के 330 रुपये ऑनलाइन पेमेंट किया, लेकिन उनके खाते से 12,766 रुपये की निकासी हो गयी. प्रियंका ने फोन कर शिकायत की, तो ठगी करने वाले ने कहा कि राशि रिटर्न हो जायेगी.

पैसा नहीं आने पर प्रियंका ने फिर से फोन किया, तो बताया गया कि अापके अकाउंट में पैसा नहीं जा रहा है. प्रियंका से अपने पिता का अकाउंट और कार्ड डिटेल दे दिया. इसके बाद पिता के एसबीआइ अकाउंट से भी 46,106 रुपये की निकासी कर ली गयी. दोनों अकाउंट से 58,872 रुपये की ठगी की गयी है. इसके बाद प्रियंका ने कदमा थाने में मोबाइल नंबर 9587290204 के धारक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.

दुकानदार ने नहीं दिया केक. प्रियंका ने ठगी की जानकारी भुवनेश्वर में रहने वाली बहन को दी और केक दुकान के आउटलेट जाकर पता लगाने को कहा. प्रियंका के जीजा केक दुकान पहुंचे, तो दुकानदार ने ठगी करने वालों से कोई संबंध होने से इनकार कर दिया और उसे केक भी नहीं दिया गया. केक बुक करने के बाद प्रियंका से राशि पेड करने को कहा गया. इसके लिए डेबिट कार्ड का ओटीपी नंबर प्रियंका ने दे दिया. इसके बाद निकासी हो गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola