जमशेदपुर : शादी की सूचना पर पहुंची प्रेमिका, प्रेमी हुआ फरार

Updated at : 25 Feb 2019 6:51 AM (IST)
विज्ञापन
जमशेदपुर : शादी की सूचना पर पहुंची प्रेमिका, प्रेमी हुआ फरार

जमशेदपुर : बिलासपुर की रहने वाली एक युवती रविवार को सिदगोड़ा थाना में प्रेमी द्वारा शादी का झांसा देकर छह साल तक यौन शोषण करने और दूसरी शादी करने की शिकायत लेकर पहुंची. प्रेमी व उसका परिवार बारीडीह के के2 टाइप फ्लैट में रहता है. शिकायत करने आयी प्रेमिका के अनुसार रविवार को प्रेमी की […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : बिलासपुर की रहने वाली एक युवती रविवार को सिदगोड़ा थाना में प्रेमी द्वारा शादी का झांसा देकर छह साल तक यौन शोषण करने और दूसरी शादी करने की शिकायत लेकर पहुंची.

प्रेमी व उसका परिवार बारीडीह के के2 टाइप फ्लैट में रहता है. शिकायत करने आयी प्रेमिका के अनुसार रविवार को प्रेमी की शादी थी. पुलिस लड़की के साथ फ्लैट में छापेमारी करने पहुंची, लेकिन घर पर कोई नहीं मिला. आसपास के लोगाें ने भी किसी तरह की सूचना देने में असमर्थता जतायी. पुलिस वहां से खाली हाथ लौट गयी. हालांकि युवती के बयान पर उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

युवती के अनुसार युवक छह साल पहले बिलासपुर के एक कॉलेज में पढ़ाई करने गया था वहां वह युवती भी बीएड की पढ़ाई कर रही थी. इस दौरान दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और प्यार हुआ. उसके बाद से दोनों एक साथ रहने लगे. युवक ने शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाया. लेकिन इधर वह किसी और से शादी की तैयारी कर लिया और बिलासपुर से बहाना बनाकर वापस शहर लौट आया. युवती को शक हुआ तो उसने जानकारी ली, उसे मालूम चला किया युवक शादी की तैयारी में है

. रविवार काे ही शादी होने की सूचना मिलने पर वह शहर पहुंची और सिदगोड़ा थाना मामला दर्ज करायी. हालांकि इस संबंध में सिदगोड़ा पुलिस कुछ भी जानकारी देने से इनकार कर रही है. युवक कहीं और जाकर शादी कर चुका है या फरार हो गया है यह उसके पकड़े जाने के बाद ही पता चलेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola