ePaper

कामिनी बनीं मानगो की पहली सीओ

Updated at : 23 Feb 2019 2:36 AM (IST)
विज्ञापन
कामिनी बनीं मानगो की पहली सीओ

जमशेदपुर : राज्य सरकार द्वारा सौ अंचलाधिकारी, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी अौर जिला अवर निबंधकों का स्थानांतरण किया गया है. गम्हरिया में पदस्थापित अंचलाधिकारी कामिनी कौशल लकड़ा को मानगो का पहला अंचलाधिकारी बनाया गया है. मानगो अंचल बनाने की गत वर्ष अधिसूचना जारी की गयी थी. पूर्वी सिंहभूम के अन्य अंचलाधिकारियों के साथ-साथ जिला अवर निबंधक […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : राज्य सरकार द्वारा सौ अंचलाधिकारी, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी अौर जिला अवर निबंधकों का स्थानांतरण किया गया है. गम्हरिया में पदस्थापित अंचलाधिकारी कामिनी कौशल लकड़ा को मानगो का पहला अंचलाधिकारी बनाया गया है. मानगो अंचल बनाने की गत वर्ष अधिसूचना जारी की गयी थी. पूर्वी सिंहभूम के अन्य अंचलाधिकारियों के साथ-साथ जिला अवर निबंधक वैभव मणि त्रिपाठी का हजारीबाग स्थानांतरण किया गया है तथा उनके स्थान पर खूंटी के अवर निबंधक प्रफुल्ल कुमार को जमशेदपुर का जिला अवर निबंधक बनाया गया है.

2.58 लाख की आबादी पर बनाया गया है मानगो अंचल : गोलमुरी सह जुगसलाई का नया नाम जमशेदपुर अंचल घोषित करते हुए उससे काट कर गत वर्ष मानगो नया अंचल बनाया गया था. 2011 की जनगणना के अनुसार 9, 83, 150 आबादी पर जमशेदपुर अंचल तथा 2,58, 300 आबादी पर मानगो नया अंचल बनाने की स्वीकृति प्रदान की गयी थी.
मानगो अंचल में छह हल्का मानगो, डिमना, बालीगुमा, भिलाई पहाड़ी, नारगा, इंदूरमाटी बनाया गया है तथा जमशेदपुर अंचल में आठ हल्का करनडीह, घाघीडीह, छोटा गोविंदपुर, कीताडीह, घोड़ाबांधा, कदमा, साकची, साकची (2) रखा गया है. जमशेदपुर अंचल में 23 एवं मानगो अंचल में अंचल अधिकारी, अंचल निरीक्षक, प्रधान लिपिक, उच्च वर्गीय लिपिक, दो निम्न वर्गीय लिपिक, दो अमीन, चार राजस्व कर्मचारी समेत 18 पद सृजन की स्वीकृति दी गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola