जमशेदपुर ट्रेनों में ओवरलोड पार्सल, खतरे में यात्रियों की जान

Updated at : 12 Feb 2019 7:17 AM (IST)
विज्ञापन
जमशेदपुर  ट्रेनों में ओवरलोड पार्सल, खतरे में यात्रियों की जान

प्रमोदकुमार, जमशेदपुर : टाटानगर होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की आधा दर्जन ट्रेनों के पार्सल वैन में क्षमता से डेढ़ गुना अधिक माल की ढुलाई धड़ल्ले से की जा रही है. यह खेल लीज वेंडर, स्थानीय अधिकारियों की मिलीभगत से बेखौफ होकर लंबे समय से कर रहे हैं. इससे एक ओर जहां ट्रेन में सवार […]

विज्ञापन

प्रमोदकुमार, जमशेदपुर : टाटानगर होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की आधा दर्जन ट्रेनों के पार्सल वैन में क्षमता से डेढ़ गुना अधिक माल की ढुलाई धड़ल्ले से की जा रही है. यह खेल लीज वेंडर, स्थानीय अधिकारियों की मिलीभगत से बेखौफ होकर लंबे समय से कर रहे हैं. इससे एक ओर जहां ट्रेन में सवार यात्रियों की जान को जोखिम में डाला जा रहा है, वहीं रेलवे को लाखों रुपये का चूना अब तक लगाया जा चुका है.

अनियमितता का आलम यह है कि हावड़ा जा रही ट्रेन में बुक हावड़ा का पार्सल भी टाटा में उतार लिया जाता है. उस पार्सल को टाटा से हावड़ा जानेवाली अगली ट्रेन में बिना किसी जांच व बुकिंग प्रक्रिया के रात के अंधेरे में चढ़ा दिया जाता है.
यह कार्य हावड़ा में संभावित ओवरलोड पकड़े जाने से बचाने के लिए किया जाता है. गोलमाल का केंद्र बिंदु टाटानगर स्टेशन को बना लिया गया है. रात अंधेरे में चल रहे ओवरलोडिंग के खेल को प्रभात खबर ने कैमरे में रिकाॅर्ड किया, तो कई सवाल उठ खड़े हुए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola