जमशेदपुर : नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Feb 2019 8:02 AM
जमशेदपुर : नौकरी के नाम पर 17 लाख रुपये की ठगी करने के आरोपी मिलिंद टांडी को बिरसानगर पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस मामले में प्रदीप कुमार के बयान पर बिरसानगर थाना में केस दर्ज कराया गया था. मामला अगस्त 2018 का है. पुलिस ने बताया कि मिलिंद टांडी टाटा […]
जमशेदपुर : नौकरी के नाम पर 17 लाख रुपये की ठगी करने के आरोपी मिलिंद टांडी को बिरसानगर पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस मामले में प्रदीप कुमार के बयान पर बिरसानगर थाना में केस दर्ज कराया गया था. मामला अगस्त 2018 का है.
पुलिस ने बताया कि मिलिंद टांडी टाटा मोटर्स और कई नामी कंपनियों में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का सरगना है. पूर्व में भी कई ठगी करने का उस पर केस दर्ज है. पूर्व में इसके गिरोह के हेनरी डेविड को पुलिस ने जेल भेजा था. लेकिन मिलिंद टांडी अब तक फरार चल रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










