फीफा वर्ल्ड कप के लिए स्पेन की टीम घोषित, 1950 के बाद रियल मैड्रिड के खिलाड़ियों को किया गया नजरअंदाज

स्पेन फुटबॉल टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए स्पेन ने अपनी 26 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है. टीम चयन के बाद सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की हो रही है कि इस बार रियल मैड्रिड का एक भी खिलाड़ी टीम में शामिल नहीं है.
Spain Football Team: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए स्पेन की 26 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है. इस टीम में फिटनेस संबंधी चिंताओं के बावजूद 18 वर्षीय लामिन यामल को शामिल किया गया है. हालांकि, इस टीम में रियल मैड्रिड के किसी खिलाड़ी को शामिल नहीं किया गया है. 1950 के बाद पहली बार इस टीम में रियल मैड्रिड के खिलाड़ी को शामिल नहीं किया गया है.
फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 11 जून से होगी. फुटबॉल का यह महाकुंभ अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा में खेला जाना है. स्पेन के हेड कोच लुइस डे ला फुएंते ने ऐसी संतुलित टीम को चुना है, जिसने यूईएफए यूरो 2024 का खिताब जिताया था.
स्पेन का ग्रुप और पहला मुकाबला
स्पेन को विश्व कप में Group H में रखा गया है. इस ग्रुप में स्पेन के अलावा उरुग्वे, सऊदी अरब और केप वर्डे की टीमें शामिल हैं. स्पेन अपना पहला मुकाबला 15 जून 2026 को केप वर्डे के खिलाफ खेलेगा. वहीं फिफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 11 जून से होगी और इसकी मेजबानी अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको संयुक्त रूप से करेंगे.
युवा सितारों पर टिकी रहेंगी उम्मीदें
स्पेन की टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलन देखने को मिला है. मिडफील्ड में रोड्री, पेड्री और गावी जैसे खिलाड़ी टीम की रीढ़ माने जा रहे हैं, जबकि आक्रमण में लमिन यामाल, निको विलियम्स, दानी ओल्मो और मिकेल ओयारजाबाल पर बड़ी जिम्मेदारी होगी. लमिन यामाल की फिटनेस को लेकर कुछ चिंताएं जरूर सामने आई हैं, लेकिन टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि वह टूर्नामेंट में अहम भूमिका निभाएंगे.
टीम चयन पर कोच ने क्या कहा?
टीम घोषणा के बाद लुइस डी ला फुएंते ने साफ कहा कि उनके लिए खिलाड़ी किस क्लब से आता है, यह मायने नहीं रखता. उन्होंने कहा कि चयन का आधार सिर्फ प्रदर्शन और टीम के लिए उपयोगिता है. कोच ने भरोसा जताया कि चुने गए खिलाड़ी देश की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे.
फीफा वर्ल्ड कप के लिए स्पेन की टीम
गोलकीपर: उनाई सिमोन, डेविड राया, जोन गार्सिया.
डिफेंडर: मार्क कुकुरेला, पाउ कुबार्सी, आयमेरिक लापोर्टे, एलेजांद्रो ग्रिमाल्डो, पेड्रो पोरो, एरिक गार्सिया, मार्कोस लोरेन्ते, मार्क प्यूबिल.
मिडफील्डर: गावी, रोड्री, पेड्री, मार्टिन जुबिमेंडी, फैबियन रुइज, एलेक्स बेएना, मिकेल मेरिनो.
फॉरवर्ड: लामिन यामाल, निको विलियम्स, दानी ओल्मो, फेरान टोरेस, मिकेल ओयारजाबाल, येरेमी पिनो, बोरखा इग्लेसियास, विक्टर मुनोज.
मृणाल कुमार पांडेय
यह भी पढें: VAR Check आते ही क्यों छा जाता है सन्नाटा… फीफा वर्ल्ड कप 2026 से पहले समझें क्या है रूल?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By उज्जवल सिन्हा
उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट
उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.
पत्रकारिता का अनुभव
अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.
पेशेवर सफर
प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.
खेल से जुड़ाव
पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.
लेखन शैली और दृष्टिकोण
उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.
विशेषज्ञता (Expertise)
क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)
फुटबॉल
प्रो कबड्डी लीग
महिला क्रिकेट
IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट
डेटा-आधारित खेल विश्लेषण
एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी
SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट
स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग
लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










