जमशेदपुर : जुगसलाई रेलवे ओवरब्रिज के एप्रोच रोड का काम शुरू

जमशेदपुर :जुगसलाई फाटक के समीप रेलवे ओवरब्रिज के एप्रोच रोड बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है. यहां उपलब्ध खाली जगहों पर छह पिलर बनाये जाने हैं. इसमें से एक जगह पर नक्शा के अनुसार पाइल फाउंडेशन विधि से पिलर गाड़ने के लिए खुदाई अौर फाउंडेशन का बेसिक काम बुधवार को शुरू हो गया. […]
जमशेदपुर :जुगसलाई फाटक के समीप रेलवे ओवरब्रिज के एप्रोच रोड बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है. यहां उपलब्ध खाली जगहों पर छह पिलर बनाये जाने हैं. इसमें से एक जगह पर नक्शा के अनुसार पाइल फाउंडेशन विधि से पिलर गाड़ने के लिए खुदाई अौर फाउंडेशन का बेसिक काम बुधवार को शुरू हो गया.
अतिक्रमण हटने से 17 पिलर का काम पूरा हो पायेगा. जुगसलाई फाटक के दोनों अोर से अतिक्रमण हटाये जाने पर ही रेलवे ओवरब्रिज एप्रोच रोड के 17 पिलर का काम पूरा हो पायेगा.
नक्शा के अनुसार यू आकार के ओवरब्रिज के एप्रोज में कुल 17 पिलर का निर्माण झारखंड सरकार पथ निर्माण विभाग और दो का निर्माण दपू रेलवे प्रशासन को करना है. इधर, पथ निर्माण विभाग ने अतिक्रमण जल्द हटाने के लिए रेल प्रशासन अौर जिला प्रशासन से लिखित अनुरोध किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




