जमशेदपुर : आरोपियों की जमानत याचिका हुई खारिज

जमशेदपुर : मानगो की सहारा सिटी में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में हाइकोर्ट ने मंगलवार को तीनों आरोपी इंदरपाल सैनी, शिव कुमार महतो और श्रीकांत महतो की जमानत याचिका खारिज कर दी. इससे पहले मामले की जांच कर रही सीआइडी की टीम ने कोर्ट को अपनी रिपोर्ट सौंप दी. रिपोर्ट में नाबालिग के […]
जमशेदपुर : मानगो की सहारा सिटी में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में हाइकोर्ट ने मंगलवार को तीनों आरोपी इंदरपाल सैनी, शिव कुमार महतो और श्रीकांत महतो की जमानत याचिका खारिज कर दी. इससे पहले मामले की जांच कर रही सीआइडी की टीम ने कोर्ट को अपनी रिपोर्ट सौंप दी.
रिपोर्ट में नाबालिग के साथ एमजीएम थाने में रेप किये जाने की बात दर्ज नहीं की गयी है. रिपोर्ट में पुलिसकर्मियों के बारे में भी कुछ नहीं लिखा गया है. सीआइडी टीम की सब इंस्पेक्टर मिनाक्षी ने कोर्ट में उपस्थित होकर 29 पन्नों की जांच रिपोर्ट सौंपी है. कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के लिए 14 फरवरी की तिथि निर्धारित की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




