जमशेदपुर : कपाली में चोरी की बाइक बरामद, दो गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Feb 2019 7:07 AM
जमशेदपुर : कपाली पुलिस ने हिम्मत नगर से 26 जनवरी को चोरी हुई डिस्कवर बाइक (जेएच05पी-0319) के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक पूर्व में कदमा अौर बिष्टुपुर से बाइक चोरी के मामले में जेल जा चुके हैं. कपाली थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में थाना प्रभारी वीरेंद्र पासवान ने बताया कि […]
जमशेदपुर : कपाली पुलिस ने हिम्मत नगर से 26 जनवरी को चोरी हुई डिस्कवर बाइक (जेएच05पी-0319) के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक पूर्व में कदमा अौर बिष्टुपुर से बाइक चोरी के मामले में जेल जा चुके हैं. कपाली थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में थाना प्रभारी वीरेंद्र पासवान ने बताया कि हिम्मत नगर निवासी मो. जमालुद्दीन अंसारी की 26 जनवरी को बाइक चोरी हो गयी थी, जिसकी लिखित शिकायत की गयी थी.
मामले की छानबीन के दौरान सूचना मिली कि दो युवक संदिग्ध परिस्थिति में डिस्कवर बाइक लेकर घूम रहे हैं, जिसके बाद अंसार नगर डैमडूबी निवासी समीर खान के घर पर छापेमारी कर उसे पकड़ा गया. समीर खान ने बताया कि बाइक उसके साथी डैमडूबी अंसार नगर निवासी शेख अमीर उर्फ सोनू के घर में है. इसके बाद अमीर के घर में छापामारी की गयी.
उसने दीवार फांद कर भागने की कोशिश की, लेकिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया अौर उसके घर से चोरी की बाइक बरामद की गयी. समीर इससे पूर्व कदमा अौर बिष्टुपुर से गाड़ी चोरी के मामले में जेल जा चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










