ePaper

जमशेदपुर : इमरजेंसी में नहीं मिले जूनियर डॉक्टर, काटी गयी हाजिरी

Updated at : 04 Feb 2019 6:40 AM (IST)
विज्ञापन
जमशेदपुर :  इमरजेंसी में नहीं मिले जूनियर डॉक्टर, काटी गयी हाजिरी

जमशेदपुर : एमजीएम में नयी एजेंसी के काम संभालते ही अधीक्षक ने कड़ाई शुरू कर दी है. अधीक्षक ने शनिवार की रात को इमरजेंसी का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने इमरजेंसी की व्यवस्था को देखा. अधीक्षक ने बताया जांच के दौरान मरीजों से पूछताछ की गयी. इसके साथ ही इलाज सही से हो रहा […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : एमजीएम में नयी एजेंसी के काम संभालते ही अधीक्षक ने कड़ाई शुरू कर दी है. अधीक्षक ने शनिवार की रात को इमरजेंसी का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने इमरजेंसी की व्यवस्था को देखा. अधीक्षक ने बताया जांच के दौरान मरीजों से पूछताछ की गयी. इसके साथ ही इलाज सही से हो रहा है या नहीं, चादर-कंबल मिल रहा है या नहीं, डॉक्टर इमरजेंसी में उपस्थित हैं या नहीं इसकी जांच की गयी.

इस दौरान पाया गया कि इमरजेंसी में सीनियर डॉक्टर मौजूद थे, लेकिन दो जूनियर डॉक्टर गायब थे, दोनों की हाजिरी काट दी गयी. इसकी जानकारी मिलते ही एक जीआर आ गया, तो उसको छोड़कर दूसरे की हाजिरी काट दी गयी. उन्होंने बताया कि इसी तरह पूरे अस्पताल का औचक निरीक्षण किया जायेगा.

जांच के दौरान जो भी कर्मचारी नहीं मिलते हैं, उनकी हाजिरी काट दी जायेगी. चाहे वे स्थायी कर्मचारी हाें या आउटसोर्स के कर्मचारी. अधीक्षक ने सभी कर्मचारियों को समय पर ड्यूटी पर आने व सही से काम करने का निर्देश दिया है, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो.

सुबह भी बंद था आयुष्मान केंद्र. अधीक्षक ने जांच में पाया कि अस्पताल में चले रहे आयुष्मान केंद्र सुबह में बंद था. इस पर इससे संबंधित कर्मचारियों को बुलाकर पूछताछ की गयी. वहीं चेतावनी देते हुए छोड़ दिया कि अगर यह बंद रहेगा, तो उस कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी जो यहां नियुक्त हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola