जमशेदपुर : कांग्रेस का कोल्हान सम्मेलन आज, पांचवी अनुसूची पर होगी चर्चा

जमशेदपुर : कोल्हान में पांचवी अनुसूची, पेशा कानून, वन अधिकार कानून अौर उसके अधिकार को लेकर जागरूकता लाने के उद्देश्य से कांग्रेस आदिवासी सेल द्वारा सोमवार को कोल्हान स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया है. यह सम्मेलन बिष्टुपुर माइकल जॉन प्रेक्षागृह में सुबह 11 बजे से शुरू होगा. इसमें बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस के राष्ट्रीय […]
जमशेदपुर : कोल्हान में पांचवी अनुसूची, पेशा कानून, वन अधिकार कानून अौर उसके अधिकार को लेकर जागरूकता लाने के उद्देश्य से कांग्रेस आदिवासी सेल द्वारा सोमवार को कोल्हान स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया है. यह सम्मेलन बिष्टुपुर माइकल जॉन प्रेक्षागृह में सुबह 11 बजे से शुरू होगा.
इसमें बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह ओड़िशा के पूर्व एडीजीपी श्याम सुंदर हांसदा शामिल होंगे. इसके अलावा कोल्हान के तीनों जिलों से वरीय कांग्रेसियों व पदाधिकारियों के साथ-साथ एक हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे.
इस संबंध में पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष जोसाइ मार्डी अौर पश्चिम सिंहभूम के जिलाध्यक्ष सन्नी किस्कू ने संयुक्त रूप से बताया कि आदिवासियों के हक को लेकर पांचवी अनुसूची क्षेत्र, पेशा कानून, पेशा संशोधन कानून आदि बने हुए हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर इसका शत प्रतिशत अनुपालन नहीं हो पा रहा है.
ऐसी ही स्थिति वन अधिकार कानून की भी है. वन क्षेत्र में रहने वाले लोगों को वन अधिकार कानून से पट्टा मिलना चाहिए. उन्होंने बताया कि सम्मेलन में कोल्हान के तीनों जिला से आदिवासी सेल के कार्यकर्ता, पदाधिकारी व डेलीगेट शामिल होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




