जमशेदपुर : प्रेमी के साथ अवैध रूप से बांग्लादेश से भारत में घुसी, नौ साल बाद फर्जी तरीके से पासपोर्ट बनवा कर वापस लौट गयी महिला
जमशेदपुर : बांग्लादेश से अवैध रूप से घुसी महिला राबिया बसरी ने मानगो और रायरंगपुर में न सिर्फ नौ साल से अधिक समय गुजारे, बल्कि फर्जी तरीके से भारतीय पासपोर्ट हासिल कर अपने मुल्क भी लौट गयी. उसके साथ पांच साल का बेटा बांग्लादेश लौट गया. महिला ने चेपापुल के पास 8 राजमहल अपार्टमेंट में […]
जमशेदपुर : बांग्लादेश से अवैध रूप से घुसी महिला राबिया बसरी ने मानगो और रायरंगपुर में न सिर्फ नौ साल से अधिक समय गुजारे, बल्कि फर्जी तरीके से भारतीय पासपोर्ट हासिल कर अपने मुल्क भी लौट गयी. उसके साथ पांच साल का बेटा बांग्लादेश लौट गया. महिला ने चेपापुल के पास 8 राजमहल अपार्टमेंट में रहते हुए पासपोर्ट बनवाया.
आपके शहर में
मामले का खुलासा होने के बाद एसएसपी ने जांच के आदेश दिये. जांच के बाद बसरी और पति शाहिन महमूद के खिलाफ मानगो थाना प्रभारी अरुण महथा के बयान पर विदेशी नागरिक की पहचान छुपा कर फर्जी तरीके से भारतीय पासपोर्ट प्राप्त करने का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने गुरुवार देर रात महिला के पति शाहिन महमूद को गिरफ्तार कर लिया है. शाहिन भी अवैध रूप से बांग्लादेश से भारत में घुसा था. शाहिन यहां पेंटिंग कर काम करता है.
- मानगो में रहकर बनवाया पासपोर्ट
- आधार कार्ड, वोटर कार्ड और पैन कार्ड भी बनवा लिये थे राबिया बसरी ने
- पांच साल के बच्चे के साथ सीमा पर पकड़ी गयी
- पति हुआ गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए