जमशेदपुर : एक लाख की सुपारी देने वाला उपेंद्र धराया, स्क्रैप कारोबारी दीपक हत्याकांड, मुंगेर से दो हथियार लेकर आया था परमजीत

जमशेदपुर : कांड्रा निवासी स्क्रैप कारोबारी दीपक दास उर्फ दीपू दास की हत्या के लिए अपराधियों को सुपारी देने वाला उपेंद्र सिंह उर्फ बुगुल को जुगसलाई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इससे पूर्व उपेंद्र के तीन साथी परमजीत सिंह उर्फ बाबू सरदार, एन मुरली और विकास उर्फ मुदेया को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. […]
जमशेदपुर : कांड्रा निवासी स्क्रैप कारोबारी दीपक दास उर्फ दीपू दास की हत्या के लिए अपराधियों को सुपारी देने वाला उपेंद्र सिंह उर्फ बुगुल को जुगसलाई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इससे पूर्व उपेंद्र के तीन साथी परमजीत सिंह उर्फ बाबू सरदार, एन मुरली और विकास उर्फ मुदेया को पुलिस ने गिरफ्तार किया था.
पुलिस ने लोडेड पिस्टल, एक देशी कट्टा तथा 10 गोलियां बरामद किया था. डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर आलोक रंजन ने सोमवार को अपने कार्यालय में यह जानकारी दी. डीएसपी ने बताया कि उपेंद्र सिंह के बारे में पुलिस को सूचना मिली थी कि वह डीबी रोड के पास घूम रहा है. इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोचा. उपेंद्र ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है.
उन्होंने बताया कि उपेंद्र सिंह का भी गम्हरिया में स्क्रैप का कारोबार है. पड़ोस में दीपक दास उर्फ दीपू दास का भी स्क्रैप का कारोबार था. इसे लेकर दोनों में तनाव रहता था. उपेंद्र ने दीपू दास की हत्या करने के लिए एक लाख रुपये की सुपारी दी थी. परमजीत उर्फ बाबू को 50 हजार रुपये मुंगेर से हथियार लाने के लिए दिये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




