ePaper

पारिवारिक विवाद को सुलझाने पहुंचे नेताओं का विरोध, हंगामा

Updated at : 22 Jan 2019 4:21 AM (IST)
विज्ञापन
पारिवारिक विवाद को सुलझाने पहुंचे नेताओं का विरोध, हंगामा

जमशेदपुर : परदेशी पाड़ा के 1402 नंबर मकान में रहने वाली 70 वर्षीय सुखवती देवी के घर में काफी दिनों से बिजली नहीं है. सोमवार को बुजुर्ग महिला के घर में बिजली कनेक्शन जुड़वाने के लिए राजनीतिक पार्टी के सदस्य उनके घर पहुंचे. जहां महिला के पोता और परिवार के अन्य लोगों ने राजनीतिक पार्टी […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : परदेशी पाड़ा के 1402 नंबर मकान में रहने वाली 70 वर्षीय सुखवती देवी के घर में काफी दिनों से बिजली नहीं है. सोमवार को बुजुर्ग महिला के घर में बिजली कनेक्शन जुड़वाने के लिए राजनीतिक पार्टी के सदस्य उनके घर पहुंचे.
जहां महिला के पोता और परिवार के अन्य लोगों ने राजनीतिक पार्टी के सदस्यों का विरोध करते हुए उलझ गये. घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया. घटना के संबंध में सुखवती ने बताया कि वह अपने बेटे राजू लाल के साथ रहती है. बिजली बिल के पैसे नहीं देने के कारण निर्मल कुमार ने उनके घर की बिजली का कनेक्शन काट दिया था, जिसके बाद वह बिना बिजली के ही रह रही है.
सोमवार को सामाज के लोग राजनीतिक पार्टी के नेताओं के साथ पहुंचे, जब राजनीतिक पार्टी के लोगों ने बिजली विभाग को फोन कर बिजली का कनेक्शन जोड़ने की बात कहा, तो निर्मल और उसकी बहन अनिता ने विरोध कर दिया. इसी बात को लेकर दोनों पक्ष में मारपीट हो गयी.
वहीं निर्मल ने बताया कि बिजली का बिल ज्यादा आने पर उसने अपने चाचा राजू लाल को बिल की आधी राशि का भुगतान करने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने रुपये नहीं दिया, जिसके बाद कनेक्शन काट दिया गया. निर्मल ने बताया कि यह उनका घरेलू मामला है. इसमें किसी भी राजनीतिक पार्टी का हस्तक्षेप करना गलत होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola