ePaper

जमशेदपुर : कांग्रेसी घर पर झंडा व नेमप्लेट लगायें

Updated at : 20 Jan 2019 2:35 AM (IST)
विज्ञापन
जमशेदपुर : कांग्रेसी घर पर झंडा व नेमप्लेट लगायें

जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय में जिला कांग्रेस कमेटी के विस्तार में पद पाने वाले एक दर्जन से अधिक पदाधिकारी व आला नेता शनिवार को आयोजित पहली ही बैठक में गायब रहे. विजय खां की अध्यक्षता वाली बैठक में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद जोनल को-ऑडिनेटर केशव महतो कमलेश ने संगठन की मजबूती के साथ […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय में जिला कांग्रेस कमेटी के विस्तार में पद पाने वाले एक दर्जन से अधिक पदाधिकारी व आला नेता शनिवार को आयोजित पहली ही बैठक में गायब रहे. विजय खां की अध्यक्षता वाली बैठक में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद जोनल को-ऑडिनेटर केशव महतो कमलेश ने संगठन की मजबूती के साथ आसन्न लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की.
बैठक में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की जगह उनके प्रतिनिधि मनोज झा, डॉ प्रदीप कुमार बलमुचू के काल्टु चक्रवर्ती, डॉ अजय कुमार के प्रतिनिधि अनुपम सिन्हा मौजूद थे. जिला अध्यक्ष विजय खां ने कहा कि पार्टी में संगठनात्मक मजबूती के साथ ही अनुशासन भी जरूरी है. बैठक से गायब रहने वाले पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा जायेगा. बैठक में भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ 27 से बिष्टुपुर व जुगसलाई प्रखंड में पदयात्रा शुरू करने, बूथ स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाने, कांग्रेस के पदाधिकारियों को घर पर झंडा व नेमप्लेट लगाने, कलस्टर इंचार्ज की सूची बनाने और 1885 बूथों के अध्यक्षों का इस माह चयन करने का निर्णय लिया गया.
बैठक में प्रखंड, थाना, पंचायत, मुहल्ला, बूथ प्रबंधन कमेटी के साथ प्रोजेक्ट शक्ति की भी समीक्षा की गयी. बैठक में पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां, रविंद्र कुमार झा उर्फ नट्टू झा, संजय सिंह आजाद, ब्रजेन्द्र तिवारी, विधानसभा प्रभारियों में बहरागोड़ा से राहुल आदित्य, घाटशिला से विजय यादव, जुगसलाई से खगेन चन्द महतो, जमशेदपुर पूर्वी से परविंदर सिंह, विधानसभा क्षेत्र के वरीय उपाध्यक्ष बहरागोड़ा से अरुण यादव, घाटशिला से सुबोध सिंह सरदार, पोटका से प्रिंस सिंह, जुगसलाई से आमिर सोहेल, जमशेदपुर पूर्वी से योगेन्द्र सिंह यादव, जमशेदपुर पश्चिम से धर्मेन्द्र प्रसाद के अलावा, मनोज सरदार, दुखनी माई सरदार, एलबी सिंह, पी एन झा, संजय प्रसाद, लड्डू पांडेय आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola