जमशेदपुर : माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को भेजा पत्र, प्लस टू स्कूलों के शिक्षकों के पदस्थापन की जांच के आदेश
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : जिले के उत्क्रमित प्लस टू स्कूलों में शिक्षकों के पदस्थापन की जांच की जायेगी. इसे लेकर माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को एक पत्र भेजा है. जिसमें कहा गया है कि विभिन्न माध्यमों से यह शिकायत मिली कि राज्य के कई जिले में शिक्षकों के पदस्थापन में विभागीय आदेश का अनुपालन […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : जिले के उत्क्रमित प्लस टू स्कूलों में शिक्षकों के पदस्थापन की जांच की जायेगी. इसे लेकर माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को एक पत्र भेजा है. जिसमें कहा गया है कि विभिन्न माध्यमों से यह शिकायत मिली कि राज्य के कई जिले में शिक्षकों के पदस्थापन में विभागीय आदेश का अनुपालन नहीं किया गया है.
यही कारण है कि अब शिक्षकों की नियुक्ति, प्रतिनियुक्ति व पदस्थापन से जुड़े मामले की जांच उपायुक्त के स्तर से करवाने का आदेश दिया गया है. डीसी व डीडीसी के स्तर से जांच को कहा गया है. ताकि सही प्रकार से शिक्षकों का पदस्थापन किया जा सके. हालांकि पूर्वी सिंहभूम जिले में उपायुक्त के स्तर से ही शिक्षकों का पदस्थापन किया गया है.
गौरतलब है कि प्रभात खबर ने जिले के उत्क्रमित प्लस टू स्कूलों में शिक्षकों के पदस्थापन में गड़बड़ी से संबंधित खबर गत 23 दिसंबर को प्रकाशित किया था. जिसमें बताया गया कि जिस स्कूल में जिस विषय के एक भी बच्चे नहीं हैं, वहां भी शिक्षकों को पदस्थापित कर दिया गया. इसके अलावा देवघर में भी शिक्षकों के पदस्थापन में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी पायी गयी थी. जिसके बाद जांच के आदेश दिये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










