ePaper

जमशेदपुर : गैंगवार में तड़ीपार आशीष श्रीवास्तव को मारी गोली

Updated at : 26 Dec 2018 9:42 AM (IST)
विज्ञापन
जमशेदपुर : गैंगवार में तड़ीपार आशीष श्रीवास्तव को मारी गोली

जमशेदपुर : एमजीएम आरवीएस कॉलेज के पास गैंगवार को लेकर तड़ीपार रिपीट कॉलोनी निवासी आशीष श्रीवास्तव उर्फ भुरी को गोली मारी गयी. घटना मंगलवार शाम पौने छह बजे की है. घटना के समय भुरी अपने दोस्त आकाश सिंह उर्फ पाटी के साथ डिमना लेक से पिकनिक मना कर बाइक से घर लौट रहा था, तभी […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : एमजीएम आरवीएस कॉलेज के पास गैंगवार को लेकर तड़ीपार रिपीट कॉलोनी निवासी आशीष श्रीवास्तव उर्फ भुरी को गोली मारी गयी. घटना मंगलवार शाम पौने छह बजे की है. घटना के समय भुरी अपने दोस्त आकाश सिंह उर्फ पाटी के साथ डिमना लेक से पिकनिक मना कर बाइक से घर लौट रहा था, तभी स्पीड ब्रेकर के पास बाइक धीमी होने पर घात लगाये अन्य बाइक सवार युवकों ने घटना को अंजाम दिया. हमलावरों ने तीन राउंड गोली चलायी. गोली लगने के बाद भुरी भाग कर पोस्टमार्टम हाउस गेट के सामने खड़ी सीसीआर वैन के पास पहुंचा और पुलिसकर्मियों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस भुरी को इलाज के लिए टीएमएच ले गयी.

भुरी के बायें कंधे और पीठ में दो जगहों पर गोली के निशान हैं. इधर, सूचना पाकर एसपी सिटी प्रभात कुमार, ग्रामीण एसपी सुभाष चंद्र जाट व अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे. पुलिस को पूछताछ में आशीष ने गुड्डू पांडेय, अमरनाथ सिंह और धनश्याम समेत अन्य पर हमला करने का आरोप लगाया है. घटनास्थल से पुलिस ने एक खोखा बरामद किया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola