पिता बनने पर मिलेगा 10 दिनों का अवकाश
Updated at : 22 Dec 2018 4:48 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों को अब पिता बनने पर 10 दिनों का पितृत्व अवकाश मिलेगा. शुक्रवार को प्रबंधन और यूनियन के बीच सहमति के बाद इससे संबंधित समझौते पर हस्ताक्षर हो गया. नया नियम एक जनवरी से लागू होगा. इसके तहत कर्मचारी बच्चे के जन्म से लेकर पांच साल तक की आयु के […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों को अब पिता बनने पर 10 दिनों का पितृत्व अवकाश मिलेगा. शुक्रवार को प्रबंधन और यूनियन के बीच सहमति के बाद इससे संबंधित समझौते पर हस्ताक्षर हो गया. नया नियम एक जनवरी से लागू होगा.
इसके तहत कर्मचारी बच्चे के जन्म से लेकर पांच साल तक की आयु के बीच स्वेच्छा से कभी भी 10 दिनों का अवकाश ले सकते हैं. इस अवकाश का लाभ सिर्फ दो संतानों के लिए ही मिलेगा. तीसरी संतान होने पर यह लाभ नहीं मिलेगा.
पुरानी मांग पूरी हुई
टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद ने बताया, पितृत्व अवकाश की मांग कई सालों से की जा रही थी. शुक्रवार की शाम चार बजे कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट (एचआरएम) सुरेश दत्त त्रिपाठी के कार्यालय में आयोजित बैठक में इससे संबंधित समझौते पर हस्ताक्षर हो गया.
समझौते पर सुरेश दत्त त्रिपाठी, चीफ एचआरएम (स्टील) संदीप धीर व ग्रुप चीफ आइआर (आइआर) जुबिन पालिया और यूनियन की ओर से अध्यक्ष आर रवि प्रसाद, डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडेय और महासचिव सतीश कुमार सिंह ने हस्ताक्षर किये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




