जमशेदपुर : टेल्को में महिला को पति व बेटे ने जलाया, बचाने में बेटी जली
Updated at : 04 Dec 2018 6:06 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : टेल्को थाना अंतर्गत मनीफीट बाजार में रहने वाली मीरा देवी (50) के शरीर पर केरोसिन छिड़क कर आग लगा दी गयी. मीरा को बचाने के दौरान उनकी बेटी जया के दोनों हाथ जल गये. घटना के बाद दोनों काे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां से मीरा की स्थिति […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : टेल्को थाना अंतर्गत मनीफीट बाजार में रहने वाली मीरा देवी (50) के शरीर पर केरोसिन छिड़क कर आग लगा दी गयी. मीरा को बचाने के दौरान उनकी बेटी जया के दोनों हाथ जल गये. घटना के बाद दोनों काे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां से मीरा की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए टीएमएच रेफर कर दिया गया.
जया के मुताबिक उनके पिता विनोद सिंह और भाई रौशन सिंह ने उनकी मां को जलाया है. घटना सोमवार सुबह 10 बजे की है. घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हैं. दोनों की तलाश में टेल्को पुलिस जुट गयी है. वहीं, घटना के बाद जख्मी महिला की बेटी सह भाजपा नेत्री लक्खी सिंह ने आरोपी पिता व भाई पर कड़ी कार्रवाई के लिए एसपी सिटी प्रभात कुमार और डीएसपी अनुदीप सिंह से बातचीत की.
तीन दिन पहले थाने में हुआ था समझौता
जेम्को आजाद बस्ती निवासी जया ने बताया कि उनके पिता पिछले 14 वर्ष से घर से बाहर थे. तीन माह पहले वह घर लौटे हैं. इसके बाद से उसके पिता और भाई दोनों मिलकर मां से मारपीट करते हैं. तीन दिन पहले भी दोनों ने मारपीट की थी. इसकी जानकारी टेल्को पुलिस को देने पर थाने में समझौता हुआ था.
थाना में उनके पिता ने लिखित दिया था कि वह दोबारा मारपीट नहीं करेंगे. सोमवार सुबह मारपीट की सूचना पाकर वह आजाद बस्ती से अपनी मां के घर मनीफीट पहुंची. घर पहुंचने पर देखा कि उसके पिता व भाई दोनों मिलकर मां के शरीर में केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी है. शोर मचाने पर दोनों फरार हो गये. उसने मां के शरीर में लगी आग को बुझाया और इलाज के लिए अस्पताल ले आयीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




