ePaper

जमशेदपुर : बाइक रैली और डीजे के साथ पहुंचे लोग

Updated at : 26 Nov 2018 9:16 AM (IST)
विज्ञापन
जमशेदपुर : बाइक रैली और डीजे के साथ पहुंचे लोग

जमशेदपुर : कदमा गणेश पूजा मैदान में आयाेजित धर्मसभा में शामिल हाेने के लिए बड़ी संख्या में अलग-अलग टाेलियाें में युवक बाइक रैली के साथ पहुंचे. उनके साथ डीजे भी चल रहा था, जिस पर राम धुन के गीत बज रहे थे. हाथाें में तलवार, बेस बॉल बैट लेकर लाेग चल रहे थे. गले में […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : कदमा गणेश पूजा मैदान में आयाेजित धर्मसभा में शामिल हाेने के लिए बड़ी संख्या में अलग-अलग टाेलियाें में युवक बाइक रैली के साथ पहुंचे. उनके साथ डीजे भी चल रहा था, जिस पर राम धुन के गीत बज रहे थे. हाथाें में तलवार, बेस बॉल बैट लेकर लाेग चल रहे थे.
गले में केसरिया गमछा आैर सिर पर साफा भी बांधा हुआ था. एक युवक ने अपने पूरे शरीर काे ही केसरिया रंग में पेंट करा लिया था. कार्यक्रम स्थल पर लगातार समूह के रूप में लाेगाें का आना-जारी रहा. कई बार डीजे काे बंद कराना पड़ा. धूप अधिक हाेने के कारण लाेगाें ने आस-पास पेड़ाें के नीचे शरण ले रखी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola