जमशेदपुर : ठंड से ठिठुरने लगे गरीब अब हुआ कंबल का टेंडर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Nov 2018 9:14 AM (IST)
विज्ञापन

पूर्वी सिंहभूम में आगामी पांच दिसंबर को उपश्रमायुक्त कार्यालय में खुलेगा टेंडर जमशेदपुर : सर्दी में बेसहारा और गरीब परिवारों को चिह्नित कर प्रशासन कंबल बांटने का काम शुरू करता है. इस साल नवंबर बीतने को है और कुछ चिह्नित स्थानों को छोड़कर ज्यादातर स्थानों पर लोग ठंड में ठिठुरने को मजबूर हैं. ठंड का […]
विज्ञापन
पूर्वी सिंहभूम में आगामी पांच दिसंबर को उपश्रमायुक्त कार्यालय में खुलेगा टेंडर
जमशेदपुर : सर्दी में बेसहारा और गरीब परिवारों को चिह्नित कर प्रशासन कंबल बांटने का काम शुरू करता है. इस साल नवंबर बीतने को है और कुछ चिह्नित स्थानों को छोड़कर ज्यादातर स्थानों पर लोग ठंड में ठिठुरने को मजबूर हैं. ठंड का आधा समय बीतने के बाद अब प्रशासन ने कंबल खरीदने के लिए टेंडर जारी किया है. इस साल कंबल खरीदने के लिए राशि की निकासी श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग करेगा. पूर्वी सिंहभूम में उपश्रमायुक्त को यह जिम्मेवारी दी गयी है.
सरायकेला खरसावां अौर पश्चिम सिंहभूम जिले में श्रम अधीक्षण राशि की निकासी करेंगे. पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम को 300 रुपये प्रति कंबल के हिसाब से अलग-अलग 46,777 कंबलों की खरीद के लिए 1.40-1.40 करोड़ रुपये आवंटित किये गये हैं. सरायकेला खरसावां को 25,717 कंबल की खरीद के लिए 77.15 लाख रुपये आवंटित किये गये है.
पूर्व में सामाजिक सुरक्षा सहायक आयुक्त कंबल खरीद की राशि की निकासी करते थे. पूर्वी सिंहभूम जिला में कंबल खरीद करने के लिए जारी किया गया टेंडर 5 दिसंबर को खाेला जायेगा. कंबल की खरीद के लिए 90 इंच गुणा 60 इंच, वजन-2 किलो की शर्त रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




