हावड़ा की युवती से जमशेदपुर में गैंगरेप, फिर झाड़ी में फेंका
Updated at : 05 Oct 2018 7:02 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : साकची स्थित हाथीघोड़ा मंदिर के पीछे हावड़ा के शिवपुर की युवती से मारपीट करने के बाद गैंगरेप किया गया. गैंगरेप के बाद से युवती का मोबाइल भी गायब है. गुरुवार की सुबह बेहोशी की अवस्था में मंदिर के पीछे झाड़ी के पास से युवती मिली. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : साकची स्थित हाथीघोड़ा मंदिर के पीछे हावड़ा के शिवपुर की युवती से मारपीट करने के बाद गैंगरेप किया गया. गैंगरेप के बाद से युवती का मोबाइल भी गायब है.
गुरुवार की सुबह बेहोशी की अवस्था में मंदिर के पीछे झाड़ी के पास से युवती मिली. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने घायल युवती को सुबह छह बजे एमजीएम में भर्ती कराया. घटना की जानकारी होने पर एसपी सिटी प्रभात कुमार ने पहुंच कर मामले की छानबीन की. पुलिस को युवती के घरवालों को मोबाइल नंबर मिला है, जिसके आधार पर परिजनों से संपर्क साधने का प्रयास किया जा रहा है.
पूछताछ में साकची पुलिस को युवती ने शमशुद नामक युवक और उसके दोस्तों द्वारा दुष्कर्म करने की बात बतायी है, लेकिन सच्चाई जानने के लिए साकची महिला थाना की पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल चेकअप कराया. साकची पुलिस के अनुसार, पीड़िता मंदबुद्धि है. पुलिस इस बिंदु पर जांच कर रही है कि वह किन परिस्थितियों में शहर पहुंची.
पैसेंजर ट्रेन से 30 सितंबर को जमशेदपुर आयी थी युवती : पीड़िता ने बताया कि उसकी शमशुद नामक युवक से दोस्ती थी. 30 सितंबर को शमशुद उसे जमशेदपुर में मॉल दिखाने के बहाने लाया था. वह पैसेंजर ट्रेन से दोपहर 1.30 बजे हावड़ा से टाटानगर स्टेशन पहुंची. शमशुद उसे ऑटो से शहर के एक बड़े मॉल में ले गया, जो देर रात तक खुला रहता है.
वहां से टाटानगर स्टेशन ले गया. स्टेशन पर उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद शहर के अन्य कई जगहों पर रखा. बुधवार रात शमशुद उसे साकची में नदी के पास एक मंदिर के किनारे ले गया. वहां उसके कुछ दोस्त भी थे. सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




