राफेल डील रक्षा क्षेत्र का सबसे बड़ा घोटाला : राज बब्बर

जमशेदपुर : उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह अभिनेता राज बब्बर ने राफेल लड़ाकू विमान डील को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर हमला किया. जमशेदपुर पहुंचे श्री बब्बर ने संवाददाताओं से बातचीत में राफेल डील को रक्षा क्षेत्र का सबसे बड़ा घोटाला करार दिया. राफेल डील में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अौर उद्योगपत्ति अनिल अंबानी […]
जमशेदपुर : उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह अभिनेता राज बब्बर ने राफेल लड़ाकू विमान डील को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर हमला किया. जमशेदपुर पहुंचे श्री बब्बर ने संवाददाताओं से बातचीत में राफेल डील को रक्षा क्षेत्र का सबसे बड़ा घोटाला करार दिया. राफेल डील में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अौर उद्योगपत्ति अनिल अंबानी को निशाने पर लेते हुए राज बब्बर ने सवाल किया कि फ्रांस की जिस कंपनी को साइकिल या मोटरसाइकिल बनाने का अनुभव नहीं था,
उसे करोड़ों का लड़ाकू विमान बनाने का ठेका क्यों दे दिया गया? आरोप लगाया कि राफेल डील में सरकारी उपक्रम हिंदुस्तान ऐरोनॉटिक्स को दरकिनार कर अनिल अंबानी की निजी एजेंसी को लाभ पहुंचाया गया है. यही नहीं 526 करोड़ की कीमत वाले राफेल लड़ाकू विमान के लिए सरकार ने 1670 करोड़ रुपये भुगतान किये और 126 विमान की जगह मात्र 36 राफेल विमान की खरीदारी की. लड़ाकू विमान की खरीद तीन गुणा अधिक भुगतान कर की गयी जो बड़े घोटाला की संभावना को जन्म देता है, यह जांच का विषय है. राज बब्बर ने कहा कि फ्रांस की उक्त कंपनी में अनिल अंबानी पार्टनर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




