पेड़ों को राखी बांध लिया पर्यावरण रक्षा का संकल्प

Updated at : 27 Aug 2018 6:54 AM (IST)
विज्ञापन
पेड़ों को राखी बांध लिया पर्यावरण रक्षा का संकल्प

गम्हरिया : रक्षाबंधन के मौके पर जिस तरह बहनें भाइयों की कलाइयों पर राखी बांधकर उसकी लंबी उम्र की कामना करती हैं, ठीक उसी तरह गम्हरिया में भाजपा महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष संजुक्ता राउत के नेतृत्व में पेड़ों को राखी बांधकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया, ताकि प्रकृति की हरियाली बनी रहे. साथ ही लोगों […]

विज्ञापन
गम्हरिया : रक्षाबंधन के मौके पर जिस तरह बहनें भाइयों की कलाइयों पर राखी बांधकर उसकी लंबी उम्र की कामना करती हैं, ठीक उसी तरह गम्हरिया में भाजपा महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष संजुक्ता राउत के नेतृत्व में पेड़ों को राखी बांधकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया, ताकि प्रकृति की हरियाली बनी रहे. साथ ही लोगों से भी वृक्ष बचाने की अपील की गयी. इस मौके पर पूर्व विधायक अनंतराम टुडू, रश्मि साहु समेत मोरचा के सदस्य व पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे.
जवानों को राखी बांध लंबी उम्र की कामना की
आदित्यपुर : सीआरपीएफ 157 बटालियन आदित्यपुर में महिलाओं ने जवानों को राखी बांधी. इसके साथ ही उनकी लंबी आयु की कामना करते हुए रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी. इस अवसर कमांडेंट आरके पांडा, उप कामांडेंट विक्रम सिंह व केएस गिरि, उगता भारत महिला विकास की अध्यक्ष ज्ञानवी देवी, तनीमा देव, सोनी सिंह, बबिता देवी, अनिता नायक, सुमित्रा पात्रा, विमला, सुनीता आदि उपस्थित थीं. दूसरी ओर आदित्यपुर भाजपा महिला मोर्चा की शीला पाल, पद्मा विश्वास, रीता देवी, सरिता देवी, गीता गोप, शीला पंडित आदि महिलाओं ने भी सीआरपीएफ के जवानों को राखी बांध शुभकामनाएं दी.
संस्कारोदय के बच्चों ने जवानों को बांधा रक्षा सूत्र
गम्हरिया. संत कबीर सेवा संस्थान द्वारा संचालित संस्कारोदय अकादमी गम्हरिया के बच्चों, पदाधिकारियों व शिक्षकों ने सीआरपीएफ कैंप दुगनी में रक्षा बंधन मनाया. इस दौरान बच्चों ने जवानों को राखी बांधी. साथ ही शिक्षकों ने एक-एक पेड़ को राखी बांधकर पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola