2019 तक भोजपुरी 8वीं अनुसूची में होगी शामिल

Published at :22 Aug 2018 7:37 AM (IST)
विज्ञापन
2019 तक भोजपुरी 8वीं अनुसूची में होगी शामिल

जमशेदपुर : भोजपुरी फिल्मों के स्टार, गायक, सांसद और भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने मंगलवार को कहा कि 2019 तक भोजपुरी भाषा आठवीं अनुसूची में शामिल कर ली जायेगी. साकची के एक होटल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ‘अर्बन नक्सली’ कहा, वहीं नवजोत सिंंह […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : भोजपुरी फिल्मों के स्टार, गायक, सांसद और भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने मंगलवार को कहा कि 2019 तक भोजपुरी भाषा आठवीं अनुसूची में शामिल कर ली जायेगी. साकची के एक होटल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ‘अर्बन नक्सली’ कहा, वहीं नवजोत सिंंह सिद्धू पर शहीदों के अपमान का आरोप भी लगाया.
मनोज तिवारी ने कहा : भोजपुरी हर हाल में 2019 तक आठवीं अनुसूची में शामिल हो जायेगी. देश भर में करीब 38 भाषाओं को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग हो रही है. इनमें से तीन भाषाएं भोजपुरी, राजस्थानी और भूटान की बोटी कहीं न कहीं की राष्ट्रीय भाषा है.
इस कारण इसको शामिल करने में कोई दिक्कत नहीं है. लेकिन अभी ब्रज भाषा भी आ गयी है, जिसको लेकर देर हो रही है.
दिल्ली में अगली सरकार भाजपा की
दिल्ली की चर्चा करते हुए श्री तिवारी ने दावा किया कि वहां की सातो संसदीय सीटों पर भाजपा जीतेगी और अगली सरकार भी भाजपा की ही बनेगी. मनोज तिवारी ने कहा : अरविंद केजरीवाल दिल्ली का काम नहीं करते हैं, सिर्फ माहौल बनाने की कोशिश में रहते हैं कि भाजपा के कारण काम नहीं हो रहा है. वास्तविकता यह है कि करीब 9000 करोड़ रुपये केंद्र सरकार देती है, जिसे राज्य सरकार खर्च नहीं कर पाती. अरविंद केजरीवाल कानून नहीं मानते. वे अर्बन नक्सली हैं, जो दिल्ली में अराजकता फैलाने में लगे हैं.
नरेंद्र मोदी 2029 तक बने रहेंगे प्रधानमंत्री
मनोज तिवारी ने कहा : नरेंद्र मोदी 2019 तक ही नहीं 2029 तक प्रधानमंत्री रहेंगे. देश को मजबूत बनाने में हर मोर्चे पर मोदी ने कड़ी मेहनत की है. जनता ने उनको सिर आंखों पर बैठा रखा है.
सिद्धू पर लगाया शहीदों के अपमान का आरोप
क्रिकेटर व पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की पाकिस्तान यात्रा पर मनोज तिवारी ने कहा : पाकिस्तान जाने पर आपत्ति नहीं है, लेकिन पीओके हेड के साथ बैठना, पाक सैन्य प्रमुख से गले मिलना और देश की आवाज को वहां नहीं उठाना दर्शाता है कि उन्होंने देश विरोधी कार्य किया है, शहीदों का अपमान किया है. पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को चाहिए कि वह सिद्धू को मंत्री पद से हटा दें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola