डॉ बलसारा को बेटे व उसकी गर्लफ्रेंड ने घर में बनाया बंधक

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Aug 2018 6:29 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर : टीएमएच के जाने-माने चिकित्सक अस्पी बी बलसारा को बंधक बनाकर उनके बेटे फरहद बलसारा और उसकी गर्लफ्रेंड कामिनी शर्मा ने संपत्ति पर कब्जा करने का प्रयास किया. सर्किट हाउस रोड नंबर पांच, आस्था मनोर हाउस निवासी डॉ अस्पी बलसारा ने इस संबंध में दोनों के खिलाफ बिष्टुपुर थाना में मामला दर्ज कराया है. […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : टीएमएच के जाने-माने चिकित्सक अस्पी बी बलसारा को बंधक बनाकर उनके बेटे फरहद बलसारा और उसकी गर्लफ्रेंड कामिनी शर्मा ने संपत्ति पर कब्जा करने का प्रयास किया. सर्किट हाउस रोड नंबर पांच, आस्था मनोर हाउस निवासी डॉ अस्पी बलसारा ने इस संबंध में दोनों के खिलाफ बिष्टुपुर थाना में मामला दर्ज कराया है.
घटना दिसंबर 2017 से लेकर अभी तक की है. दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक डॉ बलसारा के दो बेटे हैं. एक बेटा पत्नी के साथ अमेरिका में रहता है. वहीं दूसरा फरहद यहां रहता है. दिसंबर 2017 के बाद से फरहद अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर परेशान कर रहा है. लकवा के शिकार डॉ बलसारा चलने-फिरने में असमर्थ हैं. फरहद अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड को घर पर लाकर रहता है.
विरोध करने पर फरहद ने उनके चालक को भगा दिया और उन पर निगरानी के लिए अपने परिचित चालक को नौकरी पर रख लिया है. डॉ बलसारा की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए उनके कमरे में सीसीटीवी कैमरा लगा दिया. उनके बैंक में जमा राशि की निकासी पर रोक लगा दिया. जानकारी मिलने पर डॉ बलसारा ने बैंक में अपना एक आवेदन दिया और जानकारी पुलिस को दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola