कोई नहीं ले रहा एक रुपये का छोटा सिक्का

जमशेदपुर : आरबीआइ की फटकार के बाद सिक्काें को लेकर सुधरे हालात एक बार फिर से खराब हो रहे हैं. सिक्कों को लेकर समानांनतर व्यवस्था बाजार में खड़ी होने लगी है. जमशेदपुर में एक रुपये के छोटे साइज के सिक्के दुकानदार नहीं ले रहे हैं. दुकानदारों की परेशानी है कि ग्राहक भी छोटे सिक्के नहीं […]
जमशेदपुर : आरबीआइ की फटकार के बाद सिक्काें को लेकर सुधरे हालात एक बार फिर से खराब हो रहे हैं. सिक्कों को लेकर समानांनतर व्यवस्था बाजार में खड़ी होने लगी है. जमशेदपुर में एक रुपये के छोटे साइज के सिक्के दुकानदार नहीं ले रहे हैं. दुकानदारों की परेशानी है कि ग्राहक भी छोटे सिक्के नहीं ले रहे हैं. वहीं पांच रुपये के पुराने सिक्के भी कई दुकानदार लेने से मना कर रहे हैं, तो ग्राहक भी नहीं ले रहे हैं. बैंकों द्वारा भी मनमानी किया जा रहा है, वे लोग सिक्के जमा नहीं ले रहे हैं.
इसका नतीजा यह हो रहा है कि कई सारे ऐसे व्यापारियों के पास लाखों का सिक्का जमा हो गया है. इससे छोटे व्यापारियों के समक्ष चुनौती खड़ी हो गयी है. हालांकि इन सिक्कों पर आरबीआइ ने कोई रोक नहीं लगायी है. बैंक भी किसी न किसी बहाने से सिक्का को जमा लेने से साफ तौर पर इनकार कर रही है. दुकानदार परेशान हैं कि आखिर वे करें क्या. कुछ बैंकों ने एक ही प्रवृत्ति के एक हजार तक के सिक्के प्रतिदिन जमा लेना शुरू किया था, लेकिन अब उसको भी बैकों ने बंद कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




