खराब थे अंडे दर्ज होगी रिपोर्ट

Updated at : 04 Aug 2018 7:11 AM (IST)
विज्ञापन
खराब थे अंडे दर्ज होगी रिपोर्ट

जमशेदपुर : रिलायंस फ्रेश से जब्त पांच अंडों में तीन की जांच रिपोर्ट रांची प्रयोगशाला से सिविल सर्जन कार्यालय को प्राप्त हो गयी है. इसमें दो अंडे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बताये गये हैं, जबकि एक अंडे को मानक पर खरा उतरने की पुष्टि की गयी है. इस रिपोर्ट के बाद सिविल सर्जन ने फूड […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : रिलायंस फ्रेश से जब्त पांच अंडों में तीन की जांच रिपोर्ट रांची प्रयोगशाला से सिविल सर्जन कार्यालय को प्राप्त हो गयी है. इसमें दो अंडे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बताये गये हैं, जबकि एक अंडे को मानक पर खरा उतरने की पुष्टि की गयी है. इस रिपोर्ट के बाद सिविल सर्जन ने फूड इंस्पेक्टर को रिलायंस फ्रेश पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है.
साइज में छोटे व कम वजन के थे दोनों अंडे : जांच रिपोर्ट के मुताबिक दोनों अंडाें में अमोनिया नहीं मिला है. इनमें नाइट्रिक एसिड की मात्रा पायी गयी है. दोनों अंडे साइज में छोटे व निर्धारित वजन से कम के थे. ये भीतर से ड्राई हो गये थे, जो नहीं होना चाहिए. इस तरह के अंडे खाने के बाद पचते नहीं हैं.
ज्यादा पुराने हो जाने के कारण दोनों अंडों से दुर्गंध आ रही थी.
क्या है मामला : बीते नौ जुलाई को खाद्य मंत्री सरयू राय ने एक उपभोक्ता की शिकायत पर साकची स्थित रिलायंस फ्रेश स्टोर की जांच की थी. इस क्रम में मंत्री ने पांच अंडों को जांच के लिए जब्त किये थे. इसके बाद दूसरे दिन शहर के सभी रिलायंस फ्रेश में फूड इंस्पेक्टर गुलाब लकड़ा ने टीम बनाकर जांच की थी. इस दौरान रिलायंस फ्रेश के किसी भी स्टोर में अंडे नहीं पाये गये थे. इसके बाद पहले दिन जब्त पांच अंडों को जांच के लिए रांची प्रयोगशाला में भेजा गया था. इसी जांच रिपोर्ट से रिलायंस फ्रेश के अंडों में गड़बड़ी का खुलासा हुआ है.
कोट::
खराब अंडा खाने से डायरिया, उलटी, दस्त, बीपी बढ़ने जैसी बीमारी हो सकती है. शरीर में कई तरह के कीटाणु बढ़ सकते हैं. फूड प्वाइनिंग भी हो सकती है.
– एसके सिंह, चिकित्सक मेडिसिन विभाग
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola