टेंपो चालक ने किया छात्रा को अगवा करने का प्रयास, धराया
Updated at : 02 Aug 2018 6:46 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : सुंदरनगर थाना क्षेत्र की बुरीडीह निवासी आठवीं की छात्रा को टेंपो चालक ने बिष्टुपुर मरीन ड्राइव में अगवा करने का प्रयास किया. बच्ची का हाथ पकड़कर पीछे से आगे की सीट पर बैठने की कोशिश करने पर छात्रा ने शोर मचा कर राहगीरों से मदद ली. इसके बाद राहगीरो ने टेंपो चालक को […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : सुंदरनगर थाना क्षेत्र की बुरीडीह निवासी आठवीं की छात्रा को टेंपो चालक ने बिष्टुपुर मरीन ड्राइव में अगवा करने का प्रयास किया. बच्ची का हाथ पकड़कर पीछे से आगे की सीट पर बैठने की कोशिश करने पर छात्रा ने शोर मचा कर राहगीरों से मदद ली. इसके बाद राहगीरो ने टेंपो चालक को पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी और साकची पुलिस के हवाले कर दिया.
पीड़िता एमजीएम अस्पताल में भर्ती अपनी मां को देखने जा रही थी. इस संबंध में साकची महिला थाने में नाबालिग के बयान पर कीताडीह गड़ीवान पट्टी निवासी टेंपो चालक मंसूर आलम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया टेंपो (जेएच05बीक्यू-3081) जब्त कर लिया है.
एमजीएम अस्पताल ले जाने के बजाय मेरीन ड्राइव ले गया
नाबालिग ने बताया कि वह गीतिलता हाई स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ती है. बुधवार को सुबह साढ़े नौ बजे वह सुंदरनगर से बस पर सवार होकर स्टेशन पहुंची. स्टेशन से एमजीएम अस्पताल जाने के लिए टेंपो पर सवार हुई. पीछे सीट पर पहले से दो युवक बैठे थे. दोनों बिष्टुपुर में उतर गये. छात्रा को अकेला पाकर टेंपो चालक उसे पुराना कोर्ट मुख्य मार्ग से आगे गोलचक्कर से एमजीएम अस्पताल की तरफ नहीं ले जाकर मेरीन ड्राइव की तरफ ले गया.
मरीन ड्राइव में कुछ आगे ले जाने पर चालक ने टेंपो रोक दी और छात्रा को पीछे सीट से आगे सीट पर बैठाने के लिए हाथ पकड़कर खींचने लगा. छात्रा टेंपो से उतर गयी और वहां से गुजरने वालों से मदद मांगी. राहगीरों द्वारा टेंपो चालक की पिटाई के बाद पहले टेंपो चालक ने नाबालिग से माफी मांगकर समझौता करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस उसे पकड़कर थाने ले गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




