Chaibasa: मझगांव व कुमारडुंगी में आंधी-पानी ने मचायी तबाही, कई पेड़ उखड़े, मकान क्षतिग्रस्त

Updated:
विज्ञापन

आंधी-तूफान में गिरा पेड़

Chaibasa: चाईबासा के मझगांव और कुमारडुंगी में आए तेज आंधी-पानी से जनजीवन प्रभावित हो गया. कई जगह पेड़ गिरने और मकानों के क्षतिग्रस्त होने की खबर है. कुछ लोग घायल भी हुए हैं. पूरी खबर नीचे पढ़ें…

विज्ञापन

Chaibasa: मझगांव और कुमारडुंगी प्रखंड में बुधवार दोपहर को आये आंधी-पानी ने भारी तबाही मचायी. मूसलाधार बारिश के साथ हुई भीषण ओलावृष्टि और आसमानी बिजली (वज्रपात) के कारण क्षेत्र में कई विशालकाय पेड़ उखड़ गये. इस प्राकृतिक आपदा के कारण कई ग्रामीणों के घरों के छप्पर उड़ गए और संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

घर पर गिरा पीपल का पेड़, मलबे में दबी महिला

सबसे बड़ी दुर्घटना मझगांव प्रखंड के बलिसापोसी पंचायत अंतर्गत गढ़केशना (नीचे टोला) गांव में हुई. यहां नरेश पिंगुवा और विकास पिंगुवा के घर पर एक पुराना विशालकाय पीपल का पेड़ अचानक भरभराकर गिर गया. पेड़ गिरने से पूरा मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. घटना के वक्त घर के दूसरे कमरे में करीना पिंगुवा नामक महिला खाना खा रही थी. छत गिरने से वह मलबे के नीचे दब गई. चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिजनों ने काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला. गनीमत रही कि महिला को हल्की चोटें लगी.

आंधी घर में छुपा युवक गंभीर रूप से जख्मी

इस हादसे में गढ़केसना (ऊपर टोला) निवासी नागेश पिंगुवा गंभीर रूप से जख्मी हो गया. बताया जाता है कि नागेश खेत में हल चलाने गया हुआ था. अचानक मौसम बिगड़ने पर वह तूफान और बारिश से बचने के लिए भागकर विकास पिंगुवा के घर में छुपा था. इसी दौरान पेड़ सीधे घर पर आ गिरा. मलबे की चपेट में आने से नागेश का सिर, पैर और हाथ गंभीर रूप से जख्मी हो गए और वह लहूलुहान हो गया. तूफान थमने के बाद परिजन उसे तुरंत मझगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे घर भेज दिया.

लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान

मकान मालिक नरेश पिंगुवा ने कहा कि विशाल पेड़ गिरने से उनका आशियाना पूरी तरह जमींदोज हो गया है, जिससे उन्हें लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है. इसके अलावा आंधी-तूफान के कारण क्षेत्र के कई अन्य गांवों से भी घरों के एस्बेस्टस और खपरैल उड़ने तथा बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त होने की सूचना है.

ये भी पढ़ें…

Chaibasa: बकरीद को लेकर नोवामुंडी में पुलिस का सख्त पहरा, फ्लैग मार्च से हुड़दंगियों को कड़ा संदेश

झींकपानी एसीसी प्लांट को बचाने के लिए त्रिपक्षीय वार्ता 31 को

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola