अरविंद वाडीलाल के प्रतिष्ठान में आइटी सर्वे

Published at :19 Jul 2018 6:16 AM (IST)
विज्ञापन
अरविंद वाडीलाल के प्रतिष्ठान में आइटी सर्वे

जमशेदपुर : बिष्टुपुर डायगनल राेड लाइट सिग्नल के पास स्वर्ण व्यवसायी अरविंद वाडीलाल के प्रतिष्ठान पर आयकर विभाग ने बुधवार दाेपहर करीब एक बजे धावा बाेला. आयकर विभाग के बिष्टुपुर स्थित सर्किल-2 से आयकर अधिकारियाें की छह सदस्यीय टीम इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में स्वर्ण व्यवसायी के प्रतिष्ठान पर पहुंची. आयकर अधिकारी ने […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : बिष्टुपुर डायगनल राेड लाइट सिग्नल के पास स्वर्ण व्यवसायी अरविंद वाडीलाल के प्रतिष्ठान पर आयकर विभाग ने बुधवार दाेपहर करीब एक बजे धावा बाेला. आयकर विभाग के बिष्टुपुर स्थित सर्किल-2 से आयकर अधिकारियाें की छह सदस्यीय टीम इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में स्वर्ण व्यवसायी के प्रतिष्ठान पर पहुंची. आयकर अधिकारी ने बताया कि स्वर्ण व्यवसायी के खिलाफ कर वंचना के मामले में शिकायत मिल रही थी.
जांच टीम खरीद-बिक्री खाता के अलावा प्रतिष्ठान में रखे स्टॉक के साथ-साथ बैंक डिटेल खंगाल रही है. जरूरत पड़ी ताे कंप्यूटर की हार्डडिस्क काे भी जब्त किया जायेगा. सर्वे देर रात तक जारी रहा. कंप्यूटर में रिकाॅर्ड इंट्री जांच के लिए प्रिंटर से बाहर मंगाया गया, जिसके कारण काफी देर तक काम रुका रहा. बताया जाता है कि साेने की खरीद, स्टॉक के साथ-साथ में बैंक खाताें में डिपाेजिट में कुछ अंतर आयकर विभाग के अधिकारियाें के हाथ लगी है.
प्रतिष्ठान में पहुंचते ही आयकर अधिकारियाें ने ग्राहकाें काे बाहर कर दिया. इसके बाद कर्मचारियाें से माेबाइल जब्त कर लिया, जिसके बाद छानबीन का काम शुरू किया गया. दुकान के बाहर दर्जन भर क्यूआरटी काे तैनात किया गया था. दुकान के अंदर किसी काे जाने नहीं दिया जा रहा था, जिसके कारण मालिक अरविंद से सर्वे के संबंध में बात नहीं हाे पायी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola