गायकों ने मोहा मन, लोगों ने उठाया लुत्फ

Published at :18 Jul 2018 4:49 AM (IST)
विज्ञापन
गायकों ने मोहा मन, लोगों ने उठाया लुत्फ

बोधगया : बोधगया स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर में आयोजित तीन दिवसीय श्री जगन्नाथ महोत्सव सोमवार की देर रात को संपन्न हो गया. इस दौरान भगवान जगन्नाथ, बलभद्र व सुभद्रा को रथों पर विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया व उनकी मौसी के घर रात्रि विश्राम के बाद वापस जगन्नाथ मंदिर में स्थापित कर दिया गया. […]

विज्ञापन
बोधगया : बोधगया स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर में आयोजित तीन दिवसीय श्री जगन्नाथ महोत्सव सोमवार की देर रात को संपन्न हो गया. इस दौरान भगवान जगन्नाथ, बलभद्र व सुभद्रा को रथों पर विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया व उनकी मौसी के घर रात्रि विश्राम के बाद वापस जगन्नाथ मंदिर में स्थापित कर दिया गया.
रथयात्रा में महिला, पुरुष बच्चे व युवाओं ने सक्रिय भागीदारी निभायी. इस बीच पहली मर्तबा जगन्नाथ मंदिर परिसर में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया. दो दिवसीय सांस्कृतिक संध्या का उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि डीएम अभिषेक सिंह शामिल हुए. विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह व बोधगया के विधायक कुमार सर्वजीत के साथ ही गयावाल पंडा समाज के प्रतिनिधि अमर नाथ धोकड़ी सहित अन्य अतिथियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम को सफल बनाया.
होटल एसोसिएशन बोधगया सहित अन्य संगठनों के लोग भी कार्यक्रम में शरीक होकर कार्यक्रम को सफल बनाया. सांस्कृतिक संध्या में कोलकाता, पटना व गया घराना के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से श्रोताओं व दर्शकों का मन मोह लिया. देर रात तक लोगों ने कार्यक्रम का लुत्फ उठाया व अब हर वर्ष जगन्नाथ महोत्सव का आयोजन किये जाने की इच्छा जतायी. कार्यक्रम का आयोजन श्री जगन्नाथ मंदिर न्यास समिति के सहमति से नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिज्म(इंडिया) गया द्वारा सांस्कृतिक संध्या का आयोजन कराया गया.
न्यास समिति की अध्यक्ष उषा डालमिया व सचिव राय मदन किशोर ने कार्यक्रम के आयोजन में अहम भूमिका निभायी. यूनियन के अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह व अन्य सहयोगियों ने इसे अंजाम तक पहुंचा व बोधगया में पहली बार जगन्नाथ महोत्सव की शुरुआत की. उल्लेखनीय है कि जगन्नाथ मंदिर के जीर्णोद्धार में स्व शिवराम डालमिया की महती भूमिका रही है व विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह उर्फ कुमार बाबू ने भी इसके लिए संघर्ष किया है.
आयोजन में होटल एसोसिएशन बोधगया के संरक्षक रणविजय सिंह, महासचिव संजय कुमार सिंह, समाजसेवी अशोक यादव, शंकर यादव, नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह सहित अन्य लोगों ने अपनी मौजूदगी से कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभायी. लोगों ने अगले वर्ष और भी वृहद पैमाने पर श्री जगन्नाथ महोत्सव का आयोजन करने के प्रति मन बनाया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola