एक अगस्त से महंगी हो जायेगी रजिस्ट्री

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : जिले में एक अगस्त से रजिस्ट्री महंगी हो जायेगी. सरकार के तय नियम के अनुसार शहरी क्षेत्र में हर साल जबकि ग्रामीण इलाके में हर दो साल में रजिस्ट्री यानी न्यूनतम जमीन या बिल्डिंग की दर तय की जानी है. इसके लिए सरकार ने फार्मूला दिया है जिसे सॉफ्टवेयर में लोड करने की […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : जिले में एक अगस्त से रजिस्ट्री महंगी हो जायेगी. सरकार के तय नियम के अनुसार शहरी क्षेत्र में हर साल जबकि ग्रामीण इलाके में हर दो साल में रजिस्ट्री यानी न्यूनतम जमीन या बिल्डिंग की दर तय की जानी है. इसके लिए सरकार ने फार्मूला दिया है जिसे सॉफ्टवेयर में लोड करने की प्रक्रिया चल रही है.
फार्मूला के अनुसार नया रेट राज्य सरकार के पास एक सप्ताह में भेज दिया जायेगा. सरकार की मंजूरी मिलते ही नया रेट लागू हाे जायेगा. नये फार्मूला से ही जमीन, बिल्डिंग व फ्लैट की रजिस्ट्री की दर तय की जानी है. सरकार ने तय फार्मूले में कहा है कि ग्रामीण इलाके में पिछले साल रेट को रिवाइज नहीं किया गया था, इस कारण इसे हर हाल में बढ़ाया जायेगा जबकि शहरी इलाके में भी रजिस्ट्री कर दर बढ़ेगी. ग्रामीण इलाके में न्यूनतम 5 फीसदी बढ़ोतरी जबकि शहरी क्षेत्र में न्यूनतम जमीन की दर का 10 फीसदी बढ़ोतरी तय है. शहरी इलाके में फ्लैट की रजिस्ट्री का रेट तय है कि वह 10 फीसदी ही बढ़ेगा.
यह होगा रजिस्ट्री के रेट का नया फार्मूला
1. ग्रामीण इलाके में 15 डिसमिल से ऊपर की जमीन पर रजिस्ट्री का रेट तय होगा.
2. 15 डिसमिल ऊपर की जितनी जमीन की रजिस्ट्री बीते दो साल में हुई है, उसको कुल एरिया से भाग देकर जो संख्या आयेगी, वहीं रेट प्रति डिसमिल तय होगा.
3. शहरी इलाके में फ्लैट का फिक्स 10 फीसदी रेट में होगी बढ़ोतरी.
4. शहरी क्षेत्र में जितनी जमीन की रजिस्ट्री हुई है उसको जितना एरिया की रजिस्ट्री हुई है, उससे भाग देकर जो आंकड़ा आयेगा, उसे न्यूनतम दर माना जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola