14 वर्षीय बच्चा आदित्यपुर रेलवे क्रॉसिंग पर जला मिला

Updated at : 27 Jun 2018 4:52 AM (IST)
विज्ञापन
14 वर्षीय बच्चा आदित्यपुर रेलवे क्रॉसिंग पर जला मिला

जमशेदपुर : मंगलवार को जुगसलाई पांडेय मुहल्ला (आरपी पटेल स्कूल के समीप) का आकाश सिंह (14) संदिग्ध अवस्था में आदित्यपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास जला मिला. 84 प्रतिशत जलने के कारण आकाश की स्थिति गंभीर बनी हुई है. टीएमएच के बीसीयू में उसका इलाज चल रहा है. आकाश के पिता संतोष सिंह पेशे से ऑटो […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : मंगलवार को जुगसलाई पांडेय मुहल्ला (आरपी पटेल स्कूल के समीप) का आकाश सिंह (14) संदिग्ध अवस्था में आदित्यपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास जला मिला. 84 प्रतिशत जलने के कारण आकाश की स्थिति गंभीर बनी हुई है. टीएमएच के बीसीयू में उसका इलाज चल रहा है. आकाश के पिता संतोष सिंह पेशे से ऑटो चालक है और जुगसलाई गौशाला के समीप से ऑटो चलाते हैं.
दो भाइयों में आकाश छोटा लड़का है. संतोष सिंह ने बताया कि दोपहर तीन बजे के करीब उनके मोबाइल पर कॉल आयी. कॉल करने वाले ने बताया कि उनका बेटा आदित्यपुर रेलवे लाइन में जल गया है. उसने आपका नंबर दिया है. उस व्यक्ति ने आकाश से बात भी करायी. पिता ने कहा दो तीन दोस्तों के साथ गया था आकाश.
संतोष सिंह ने कहा कि आकाश अपने दो-तीन दोस्तों के साथ आदित्यपुर रेल लाइन की तरफ गया था. अब पता चल रहा है कि ग्रुप में आकाश के साथ कुछ लड़के अक्सर अादित्यपुर जाते थे. हालांकि उसके पुत्र ने अभी कुछ नहीं कहा है. उन्होंने कहा कि बेटे के साथ घटना के बाद सभी बच्चे आकाश को अकेला छोड़ कर भाग गये, जबकि फोन किसी अनजान व्यक्ति किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola