गार्ड ने नहीं की मदद, प्रभु को ट्वीट के बाद मिला इलाज

किरीबुरु: कोलकाता के अपोलो अस्पताल में इलाज कराने जा रहे गंभीर मरीज को ऑक्सीजन चढ़ाने के लिए बड़बिल-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस के गार्ड ने चार्जिंग प्वाइंट उपलब्ध नहीं कराया. इससे आक्रोशित मरीज के दोनों पुत्रों ने ट्विटर पर केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु से शिकायत कर दी. इसके बाद चक्रधरपुर डीआरएम ने तुरंत मरीज के पुत्र […]
भाई, मां व परिजनों के साथ पिता को लेकर जनशताब्दी एक्सप्रेस के डीआर-एक कोच में बड़बिल से चढ़ा. उन्होंने एक से छह नम्बर तक सीट (पीएनआर नम्बर-6503109927) आरक्षित किया था. मरीज को ऑक्सीजन देकर स्ट्रेचर से ट्रेन पर चढ़ाया. जरूरत पड़ने पर बोगी में ऑक्सीजन देने की व्यवस्था की गयी. इस बीच मरीज को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी. मशीन चालू करने के लिए बोगी के प्लग प्वाइंट का इस्तेमाल किया. उसमें बिजली नहीं आ रही थी. उन्होंने बोगी से सटे गार्ड केबिन के प्लग प्वाइंट से कनेक्शन देने के लिए गार्ड से गुजारिश की. गार्ड ने मना करने के साथ बोगी व गार्ड केबिन के बीच का शीशा बंद कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










