देशभक्ति से लेकर राष्ट्र निर्माण तक... हजारीबाग के युवाओं ने भाषण से दिखायी अपनी प्रतिभा
पुरस्कार देते अतिथि | Prabhat Khabar Network
स्वतंत्रता दिवस पर हजारीबाग में आयोजित देशभक्ति और राष्ट्र निर्माण भाषण प्रतियोगिता में संदीप यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जानिए पूरी खबर।
हजारीबाग: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हो एंटरटेनमेंट एवं कल्चरल टीम की ओर से झील परिसर में युवाओं के लिए देशभक्ति एवं राष्ट्र निर्माण विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गयी. प्रतिभागियों ने बिना लिखित सामग्री के अपने विचार प्रस्तुत कर वक्तृत्व प्रतिभा का प्रदर्शन किया.
मुख्य अतिथि शहीद जय मंगल पांडेय के सातवें वंशज सच्चिदानंद पांडेय ने स्वतंत्रता संग्राम में जय मंगल पांडेय के संघर्ष और बलिदान की जानकारी दी. निर्णायक शिक्षाविद डॉ सरिता सिंह एवं गुरुकुल निदेशक जेपी जैन ने प्रतिभागियों की सराहना की. प्रतियोगिता में संदीप यादव प्रथम, पुरुषोत्तम कुमार द्वितीय और दीपेंद्र कुमार तृतीय रहे. प्रथम विजेता को 1100 रुपये का चेक, मेडल, मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. अन्य प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया.
मौके पर संरक्षक चंदन सिंह, अध्यक्ष शशि भूषण, सचिव रोहित वर्मा व कोषाध्यक्ष पवन रजक मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए