बिरहोर टंडा में मौत के बाद जागा स्वास्थ्य विभाग, तीन दिन चला जांच शिविर; सभी बिरहोरों का हुआ मलेरिया टेस्ट

Updated:
विज्ञापन

18हैज9में- बिरहोरों का स्वास्थ्य जांच करते चिकित्सक एवं एएनएम | Prabhat Khabar Network

इचाक के सिझुआ बिरहोर टंडा में स्वास्थ्य विभाग ने तीन दिवसीय शिविर लगाकर बिरहोर परिवारों की स्वास्थ्य जांच की और जरूरतमंदों को मुफ्त दवाइयां वितरित कीं।

विज्ञापन

इचाक: बिरहोर परिवारों के स्वास्थ्य जांच के लिए प्रखंड के सिझुआ बिरहोर टंडा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से तीन दिवसीय शिविर लगा. इस दौरान बिरहोरों के बीच मलेरिया टाइफाइड की जांच की गई. इसके अलावा हीमोग्लोबिन, बीपी शुगर समेत अन्य बीमारी की भी जांच हुआ. जरूरतमंदों को मुफ्त दवाइयां दी गई.

मलेरिया टेक्नीशियन संत कुमार ने बताया कि बिरहोर टंडा में रहने वाले सभी बिरहोरों का रक्त जांच किया गया. जिसमें मलेरिया नेगेटिव पाया गया. ज्ञात हो कि 15 अगस्त की सुबह गोला बिरहोर की मौत होने के बाद स्थानीय प्रशासन सक्रिय हुई. शिविर डॉ इरफान अंसारी के नेतृत्व में लगाया गया. मलेरिया टेक्नीशियन संत कुमार, एएनएम समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने स्वास्थ्य जांच किया.


विज्ञापन
Mithun

लेखक के बारे में

By Mithun

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola