Hazaribagh: साली को लेकर दो महीने से फरार हुआ था युवक, जानें पुलिस ने कहां से दबोचा

Updated:
विज्ञापन

फोटो कैप्शन 18 बरकट्ठा 2 में - पुलिस गिरफ्त में अभियुक्त गणेश कुमार. | Prabhat Khabar Network

बरकट्ठा पुलिस ने साली को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और शादी करने के आरोपी गणेश कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

बरकट्ठा: हजारीबाग के बरकट्ठा थाना पुलिस ने अपनी ही साली को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और शादी करने के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी गणेश कुमार (पिता- अर्जुन रविदास) कोडरमा जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र का रहने वाला है. उसके खिलाफ बरकट्ठा थाना में कांड संख्या 116/26 के तहत मामला दर्ज किया गया था.

करीब दो माह पहले आरोपी गणेश कुमार बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के केन्दुआ तुर्कबाद गांव की रहने वाली अपनी साली को अपने साथ भगाकर ले गया था और उससे शादी कर ली थी. इस मामले में परिजनों की शिकायत पर पुलिस लगातार आरोपी और लड़की की तलाश कर रही थी. गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी गणेश कुमार को धर दबोचा.

मंगलवार को पुलिस ने आरोपी का स्वास्थ्य परीक्षण (मेडिकल जांच) कराने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में हजारीबाग जेल भेज दिया. वहीं, पुलिस ने बरामद की गई लड़की को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल, हजारीबाग भेज दिया है.


विज्ञापन
Reyej

लेखक के बारे में

By Reyej

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola