अपराधियों की अब खैर नहीं! जेल से बाहर आये अपराधियों पर Hazaribagh Police रख रही है नजर

Updated:
विज्ञापन

अपराध समीक्षा बैठक करते पुलिस पदाधिकारी को सम्मानित करते | Prabhat Khabar Network

हजारीबाग एसपी ने अपराध समीक्षा बैठक में जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजर रखने और लंबित मामलों को 60 दिनों के भीतर निष्पादित करने का सख्त निर्देश दिया है।

विज्ञापन

हजारीबाग: हजारीबाग एसपी ने जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस निरीक्षक साथ सभी थाना प्रभारीयों के साथ अपराध समीक्षा की बैठक पुलिस सभागार में मंगलवार को किया गया. बैठक में बढ़ते संगठित अपराध समेत चोरी, छिनतई की घटनाओं पर विराम लगाने का निर्देश एसपी ने दी. जिले में बेहतर कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है.

महिला अत्याचार, छेड़खानी, दुष्कर्म एवं पोक्सो से एक्ट से संबंधित दर्ज कांडों पर विशेष फोकस की गई है, उपरोक्त मामलों से संबंधित जितने भी कांड लंबित है उन सभी कांडों को अविलंब कार्रवाई करते हुए 60 दिनों के भीतर निष्पादन करने का निर्देश दिया गय. तीन वर्ष 2025 के पूर्व जितने भी कांड लंबित है उन सभी कांडों को प्राथमिकता के आधार पर अविलंब निष्पादन करने कहा गया.

हजारीबाग जिला में विभिन्न थानो में माह जुलाई 2026 में कुल 317 कांड दर्ज हुआ, जिसमें 668 कांड को निष्पादित किया गया है साथ ही कुल 1225 वारंट/कुर्की को निष्पादित किया गया है.इसके अलावे 1749 पासपोर्ट को निष्पादित किया गया है. सभी थानों में जितने भी जमानती तथा गैरजमानती वारंट, इश्तेहार एवं कुर्की- जब्ती लंबित है उसे एक विशेष अभियान चलाकर निष्पादन करने का निर्देश दिया गया.

साइबर, महिला सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित सभी आम नागरिकों को अवेयरनेस तथा जागरूक करने का निर्देश दिया गया है. अवैध मादक पदार्थ के खरीद-बिक्री होने वाले जगह को चिन्हित करें.तथा उसमें शामिल अभियुक्तों को चिन्हित कर एक विशेष अभियान चला कर गिरफ्तारी करने का आदेश एसपी ने दिया.अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों तथा साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वाले व्यक्तियों के खिलाफ CCA, थाना हाजरी का प्रस्ताव भेजने एवं गुंडा पंजी में भेजने का निर्देश दिया गया.

अवैध कोयला, बालू एवं पत्थर उत्खनन पर पूर्णत रोक लगाने हेतु निर्देशित किया गया. इसके लिए संबंधित अंचल अधिकारी एवम् जिला खनन पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अवैध खनन पर कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया. सभी थाना प्रभारी को साइबर से संबंधित जितने भी कांड लंबित है उसे प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करते हुए उसमें शामिल अभियुक्त की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है.

सभी थाना प्रभारी अपने अपने थानों में आम पब्लिक की समस्याओं को सुने एवं उसकी समस्याओं को समय पर निष्पादित करना सुनिश्चित करेंगे. विगत 5 वर्षों में जितने भी अपराधकर्मी जेल से बाहर आए हैं उनकी सूची तैयार कर चिन्हित करते हुए उनकी गतिविधि पर नजर बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिया गया है.


विज्ञापन
Shankar

लेखक के बारे में

By Shankar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola