Hazaribagh News: अब स्कूल में बच्चे सीखेंगे फिल्म बनाना और अभिनय! अभिनेता जावेद पठान ने खोला फिल्म क्लब, सिखाये सिनेमा के गुर
डीएवी स्कूल में अभिनेता जावेद पठान फिल्म कला क्लब का उद्घाटन करते | Prabhat Khabar Network
डीएवी पब्लिक स्कूल हजारीबाग में अभिनय कार्यशाला का आयोजन हुआ। अभिनेता जावेद पठान ने छात्रों को अभिनय की बारीकियां सिखाईं और फिल्म निर्माण क्लब का उद्घाटन किया।
हजारीबाग: डीएवी पब्लिक स्कूल, हजारीबाग में विद्यार्थियों को अभिनय, मंचीय प्रस्तुति और सिनेमा की बारीकियों से परिचित कराने के लिए मंगलवार को अभिनय एवं प्रदर्शन कला कार्यशाला का आयोजन किया गया. भारतीय सिनेमा, ओटीटी और विज्ञापन जगत से जुड़े अभिनेता जावेद पठान मुख्य अतिथि व वक्ता के रूप में शामिल हुए. उन्होंने विद्यालय में फोटोग्राफी एवं फिल्म निर्माण क्लब का उद्घाटन भी किया.
कार्यक्रम में अभिनेता जावेद पठान ने विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए अभिनय में आत्मविश्वास, निरीक्षण क्षमता, अनुशासन, शारीरिक हाव-भाव, आवाज के उतार-चढ़ाव और भावनात्मक अभिव्यक्ति के महत्व पर चर्चा की. उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को रचनात्मकता पहचानने और निडर होकर प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए प्रेरित किया.
विद्यालय के प्राचार्य डॉ राजनीश कुमार ने कहा कि शिक्षा केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं है. अभिनय, फोटोग्राफी और फिल्म निर्माण जैसे रचनात्मक माध्यम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति की क्षमता विकसित करते हैं. कार्यशाला में पाली, इंशा खुर्शीद, अवनी, आराध्या पांडेय, वर्षा, सागर, लक्ष्य समेत कई विद्यार्थियों ने सवाल पूछे.
फोटोग्राफी एवं फिल्म निर्माण क्लब के माध्यम से विद्यार्थियों को फोटोग्राफी, सिनेमैटोग्राफी, कहानी कहने और फिल्म निर्माण की कला सीखने का अवसर मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









