बिरहोर कॉलोनी में शिविर सह आमसभा, समस्याओं का BDO ने किया ऑन द स्पॉट समाधान
शिविर में उपस्थित बीडीओ व अन्य पदाधिकारी : प्रभात खबर
बड़कागांव के सतबहिया बिरहोर कॉलोनी में आयोजित शिविर में बीडीओ जितेंद्र मंडल ने ग्रामीणों की समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान किया. पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें.
बड़कागांव : हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड के सतबहिया बिरहोर कॉलोनी स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शिविर सह आम सभा का आयोजन किया गया. शिविर की अध्यक्षता बीडीओ जितेंद्र मंडल ने की. शिविर में स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, पंचायती राज, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, आपूर्ति विभाग, सामाजिक सुरक्षा, कृषि, वन विभाग, राजस्व, संस्कृति, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, बैंक, वित्तीय संस्थान, कल्याण विभाग के संबंध अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए.
BDO ने बिरहोर समुदाय के समस्याओं को चिन्हित कर समाधान किया
ग्राम सभा में बिरहोर समुदाय के समस्याओं को इंगित की गयी. समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया. उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच मध्याह्ल भोजन भी किया. शिविर में बीडीओ जितेंद्र मंडल के अलावा मनरेगा बीपीओ हीरो महतो, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी नवीन कुमार, कल्याण पदाधिकारी पंकज गुप्ता, प्रभारी मुखिया राजदेव महतो, बीटीएम श्याम देव कुमार, आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका इंदु कुमारी, शिक्षा विभाग से धनंजय दास, सेविका मीना देवी, मंजुला राणा, कृषक मित्र रघुनंदन महतो सहित कई अधिकारी, शिक्षक छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे. 18 अगस्त को चंदौल पंचायत स्थित लकुरा बिरहोर टोला में आम सभा का शिविर आयोजित की जायेगी.
ये भी पढ़ें: हजारीबाग: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









