स्वतंत्रता दिवस पर बिरहोर बच्चों को मिला शिक्षा का तोहफा, स्लेट-बैग समेत बांटी गयी शैक्षणिक सामग्री

Updated:
विज्ञापन

बिरहोर बच्चों को समग्री वितरण करते हुए | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चलकुशा के जमसोति में स्वतंत्रता दिवस पर बिरहोर बच्चों के बीच शिक्षा सामग्री का वितरण किया गया। प्रशासन ने बच्चों को शिक्षा से जोड़ने पर जोर दिया।

विज्ञापन

चलकुशा: प्रखंड के जमसोति में स्वतंत्रता दिवस पर आदिम जनजाति बिरहोर परिवार के आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले बच्चों के बीच सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. पंचायत समिति मद से 20 बच्चों को स्लेट, बैग, पीली टी-शर्ट, ब्लू पैंट, बेल्ट, जूते-मोजे, तिरंगा झंडा एवं तिरंगा वाली टोपी सहित आवश्यक सामग्री प्रदान की गयी. सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे.

विज्ञापन

कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य सविता सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमृता सिंह, मुखिया लखिया देवी, पंसस ममता देवी, मुखिया प्रतिनिधि केदार यादव और शंकर साव उपस्थित थे.

बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना प्राथमिकता

प्रखंड विकास पदाधिकारी अमृता सिंह ने कहा कि आदिम जनजाति बिरहोर परिवार के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना प्रशासन की प्राथमिकता है. बच्चों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने से उनमें पढ़ाई के प्रति रुचि और आत्मविश्वास बढ़ेगा. उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र भेजने की अपील की.

जिप सदस्य सविता सिंह ने कहा कि शिक्षा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है. आदिम जनजाति समाज के बच्चों को शिक्षा और विकास की मुख्यधारा से जोड़ना सामूहिक जिम्मेदारी है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola